ब्रेकिंग न्यूज़

मेष : कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे।

वृष

आज पैतृक संपत्ति के विवादों को लेकर आज शान्ति बनाए रखें। मन में कुछ नकारात्मक विचार जन्म लेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। हृदय रोगियों को तनाव से बचना चाहिए। सिर्फ अपने काम पर ध्यान रखें।

मिथुन

आज व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। घर का वातावरण काफी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। कारोबार को लेकर की गई यात्राओं से काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण पाने का प्रयास करेंगे।

कर्क

आज धन के अभाव के कारण जो काम रुके थे, वे शुरू हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। कानूनी विवादों का समाधान निकल सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करें। प्रेम संबंधों में आ रही गलतफहमियां दूर होंगी।

सिंह

आज आपके मन में परोपकार की भावना रहेगी। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना बन रही है। व्यावसायिक परेशानियों का निपटारा होगा। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। मेडिकल संबंधी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।

कन्या

आज संतान के व्यवहार के कारण मन दुखी हो सकता है। जल्दबाजी में आपको निर्णय लेने से बचना चाहिए। समाज में सम्मानित लोगों को अपनी प्रतिष्ठा को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। आलस्य के कारण आपके प्रदर्शन में कमी आयेगी।

तुला

आज अपने विचारों में स्पष्टता रखें। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

वृश्चिक

आज व्यवसाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। संतान पर अनावश्यक दबाव न बनाएं। धन के लेन-देन को लेकर समझदारी रखें। आज आप कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर संभावना बन सकती है।

धनु

आज समाज के उच्च वर्ग के लोगों से आपका मेल-मिलाप बढ़ेगा। आपकी दिनचर्या संयमित रहेगी। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति कुछ रूखा सा हो सकता है। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपको उधार लेने से बचना चाहिए।

मकर

आज स्वार्थवश काम करने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। किसी की भावनाओं का तिरस्कार न करें। यदि तनाव आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर रहा है, तो मोटिवेशनल वीडियोज़ से आपको काफी सहायता मिल सकती है।

कुंभ

आज अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास करना हानिकर हो सकता है। लड़कियों के विवाह को लेकर आ रही अड़चनें दूर होंगी। मनोरञ्जन के लिए वेबसीरीज़ और सिनेमा का आनंद उठायेंगे। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे।

मीन

आज उतावले व्यवहार से आपको बचना चाहिए। जॉब में आपका वर्चस्व काफी अच्छा रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। दूसरों के उलझे मामलों को आपको सुलझाना पड़ेगा। घरेलू खर्चों को लेकर थोड़ा तनाव उभर सकता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल… SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया संज्ञान; बच्चों से लेकर परिजनों और स्कूल प्रबंधन की हुई काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध हुई कार्यवाही

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.