ब्रेकिंग न्यूज़

विकासखन्ड भिकियासैंण के ग्राम सौरे मे कुम्हार्ती सौरे भिकियासैंण मोटर मार्ग निर्माण कार्य का विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने किया शुभारम्भ 

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत

रानीखेत।  रानीखेत विधानसभा के अन्तर्गत विकासखन्ड भिकियासैंण के ग्राम सौरे मे कुम्हार्ती सौरे भिकियासैंण मोटर मार्ग का निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने भूमि पूजन कर कार्य का किया शुभारंभ।

सर्वप्रथम ग्राम सौरे पहुचने पर ग्रामवासियों ने ढोल नगाढे, बैन्ड बाजो व फूल मालाओ से विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल का भब्य स्वागत किया।

विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने कहा कि इस रोड़ की मांग ग्रामीणो की बहुत पुरानी थी। यह रोड़ 1 करोड 44 लाख की लागत से 5 किलोमीटर बनकर भिक्यासैन तक पहुचेगी। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद का आभार व्यक्त करता हूँ ।

इस अवसर पर खीम सिह कुवार्बी, हरीश डंगवाल, प्रेम रावत, ग्राम प्रधान सौरे नीमा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जया देवी, जिला सोशल मिडिया प्रभारी कैलाश उप्रैती कनिष्ठ अभियन्ता उमेश शाह, बाला दत्त, भुवन उप्रेती, चन्दन नाथ, चन्दन सिंह, गोपाल सिंह, रुपेन्द्र कपकोटी सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति बने प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, कूटा ने दी बधाई और शुभकामनाएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.