ब्रेकिंग न्यूज़

आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गगास मे प्रबंधक समिति का गठन, सभी पदो पर सदस्य निर्विरोध चुने गए। 

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। विकासखण्ड द्वाराहाट के अन्तर्गत आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गगास मे प्रबंधक समिति के गठन के लिए एक बैठक आयोजित की गई।

जिसमे चुनाव पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज बग्वालीपोखर अजय कुमार जोशी एवं चुनाव अधिकारी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य कुमाल्ट नवीन चन्द्र मटपाल की देखरेख मे चुनाव सम्पन्न हुए।

जिसमे सभी पदो पर सदस्य निर्विरोध चुने गए। जिसमे व्यवस्थापक पद पर प्रकाश चंद्र, सह व्यवस्थापक जगत सिह, अध्यक्ष पद पर प्रकाश चंद्र, उपाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर रमेश राम चुने गए। 

बता दे कि आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गगास मे वर्तमान मे दो अध्यापक, दो आफिस स्टाफ सहित लगभग 10 छात्र छात्रा अध्ययन करते है। 

इस अवसर पर आजीवन संरक्षक सदस्य उम्मेद सिंह ऐरडा, त्रिलोक सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार जोशी, सहायक अध्यापक ललित मोहन पाण्डेय, देव सिंह रावत, महेन्द्र सिंह सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जीएसटी कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.