ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

नैनीताल में श्री राम सेवक सभा के द्वारा 27 वा होली महोत्सव 17 मार्च से आयोजन किया जाएगा

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा श्री राम सेवक सभागार में 10 दिवसीय 27वें फागोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

जो 17 मार्च से शुरू होकर और 26 मार्च तक चलेगा। इस दौरान लोक संस्कृति की धूम रहेगी और इस उत्सव में स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर भागीदार बनेंगे।

श्री राम सेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाडी ने बताया कि 17 मार्च को महिला बैठकी होली दोपहर2 बजे से की जाएगी।

वही 18 मार्च को तल्लीताल धर्मशाला से कार्यक्रम के उद्धघाटन के बाद महिला होली जलूस एवं स्वांग प्रतियोगिता की भी प्रस्तुति दी जाएगी।

बताया कि 19 मार्च को महिला होली दलों द्वारा श्री रामसेवक सभागार मे होली की प्रस्तुति दी जाएगी। 20 मार्च को आवंला एकादशी, चीर बंधन व रंग धारण किया जाएगा। 21 मार्च को स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 22 मार्च को एकल होली गायन (महिला और पुरुष ) का आयोजन होगा।

23 मार्च को श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा 24 मार्च को बच्चों का स्वांग, होली रंग जुलूस और पुरुषों की बैठकी होली होगी। इसके साथ ही चीर दहन का भी आयोजन होगा। साथ ही 25 मार्च को छलडी होगी

 बैठक में शामिल थे बिमल चौधरी ,बिमल साह ,राजेंद्र बिष्ट मुकुल जोशी ,मिथिलेश पांडे ,आशु बोरा , दिनेश भट्ट ,प्रो ललित तिवारी , सरिता त्रिपाठी खस्ती बिष्ट, रेखा जोशी , आशा बोरा ,डिप्टी बोरा ,,शांति ,,मंजू कांडपाल ,तनुजा ,वर्षा ,सीमा पंत ,,विमला ,, अंजू , कांता ,,शीला ,मुन्नी तिवारी ,,कमला ,गीता ,मालती ,,कमला ,कलावती असवाल,,हेमलता ,दीपिका बिनवाल ,ज्योति साह ,, उर्मी , पूर्व सभासद प्रेमा अधिकारी मीनू साह ,,पूर्व सभासद ,भर्ती साह,, सुमन साह ,डॉक्टर रेखा त्रिवेदी ,कविता गंगोला ,तारा राणा , मीनू बुदलकोटी ,, रेनू ,ज्योति भट्ट ,मंजू भट्ट ,हेमा पालीवाल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मिला कोरोना का नया मरीज; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

You missed

error: Content is protected !!