ब्रेकिंग न्यूज़

मेष

आज किसी काम को लेकर उलझन की स्थिति है तो उसमें परिवार का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी और आप खुलकर अपनी बात रख पाएंगे। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

वृष

आज व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा। कहीं से अच्छे समझौतों पर हस्ताक्षर भी हो सकते हैं जो भविष्य की दृष्टि से लाभान्वित रहेंगे। आपकी नए कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी या खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं।

मिथुन

आज के दिन काम का बोझ ज्यादा होगा तो वहीं घर से भी बहुत काम मिलेगा। आपको संयम बनाकर चलना होगा तभी सभी काम निपटा पाएंगे। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी कुछ हद तक अशांति बनी रहेगी।

कर्क

आज पेट दर्द की समस्या रह सकती है। मानसिक तनाव भी हो सकता है। किसी से मिलने का मन नहीं करेगा और पूरे दिन सुस्ती छाई रहेगी। आत्मविश्वास की कमी बनेगी। आपके प्रेम संबंधों में कसा-कसी बनी रहेगी।

सिंह

आज पिता या भाई में से किसी एक के साथ अवरोध उत्पन्न होगा। मन में किसी बात को लेकर आशंका रहेगी जिसका निवारण जल्दी नहीं होगा। आत आप समय को बर्बाद न करें। आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।

कन्या

आज जमीन या शेयर में निवेश करने का विचार कर सकते हैं। पैसा पहले से कहीं इन्वेस्ट किया हुआ है तो उसमें लाभ मिलने के संकेत हैं। वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सफल रहेंगे।

तुला

आज ज्यादा उत्साह में रहने से बचें क्योंकि आज के दिन उसके कारण परेशानी खड़ी हो सकती है। घर में किसी बात को लेकर मंथन होगा। अटकलें पर ध्यान और जोखिम भरे कार्य न करें। आप आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज प्रेम में किसी प्रकार का धोखा मिल सकता है या किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा तनाव पैदा किया जा सकता है। छात्रों को अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। नए कार्य मिलने की संभावना। कार्य के पूर्ण होने में देरी महसूस होगी।

धनु

आज के दिन अपनी शिक्षा से संबंधित कोई गंभीर निर्णय ना लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। मां बाप के परामर्श को ध्यान से सुने। आपका स्वास्थ्य थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है। संपत्ति, गृह, पारिवारिक मामलों में नई शुरुआत कर सकते हैं।

मकर

आज किसी प्रकार की पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो दिन उससे आराम मिलेगा। शरीर पहले से ज्यादा तरोताजा रहेगा और स्फूर्ति बनी रहेगी। नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। उच्च अधिकारियों के साथ आपकी मुलाकात होगी।

कुंभ

आज व्यापार में वृद्धि होगी और नई शाखाएं खुलेगी। कहीं जॉब करते हैं तो उसमें भी बॉस आपसे खुश होंगे और इसका ईनाम भी मिल सकता है। जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। स्वास्थ्य और धन में लाभ मिल सकता है।

मीन

आज के दिन भगवान हनुमान का ध्यान अवश्य लगाएं क्योंकि मंगल भारी है। घर में ही तीन बार हनुमान चालीसा पढ़ लेंगे तो संकट टल जाएगा। स्वास्थ्य और धन में लाभ मिल सकता है। बुद्धिमानी से अपने पैसे का उपयोग करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.