ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सहित कई विधायकों व पूर्व मंत्रियों के साथ गांधी पार्क में एक घंटे का मौन उपवास किया।

उन्होंने कहा कि गैरसैंण में बजट सत्र करने का प्रस्ताव था. भाजपा की प्रदेश सरकार ने विधानसभा सत्र गैरसैंण में न कर जनता का अपमान किया है।

उन्होंने ने कहा कि बजट सत्र को गैरसैंण में करने का निर्णय विधानसभा के संकल्प के रूप में लिया गया था। भाजपा की सरकार ने बजट सत्र वहां न कर उत्तराखंड की जनता और गैरसैंण की भावना का अपमान किया है। यह शहीदों का भी अपमान है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने विधानसभा भवन सहित कई आधारभूत ढांचे का निर्माण भी वहां किया था। राज्य सरकार हज्ञलगातार उत्तराखंड निर्माण की जनभावनाओं का अपमान कर रही है।

इस दौरान पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, राजकुमार जायसवाल, गरिमा दसौनी, कर्नल मन्हास, महेंद्र नेगी गुरुजी, कामरेड कमल रजवार आदि थे।

यह भी पढ़ें :  रामनगर (मंगलौर) में टीईईबी एग्रीफूड पर संवाद, वैज्ञानिकों ने किसानों को सिखाए संतुलित उर्वरक प्रबंधन के गुर
error: Content is protected !!