नैनीताल। पर्यटन सीजन से पहले सड़कों के गड्ढे भरने सहित चौराहों को चौडा करने के लिए प्रशासन जुट गया है जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आज भवाली, भीमताल होते हुए काठगोदाम भीमताल चौराहे और ज्योलिकोट तक सड़को व चौराहों का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिला अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सड़के गड्ढा मुक्त हो जानी चाहिए।इसके अलावा काठगोदाम में भीमताल चौराहे के चौड़ीकरण को लेकर 20 लख रुपए की डीपीआर तैयार हो गई है जल्द यह चौराहा भी चौड़ा हो जाएगा।

जिससे कि आने वाले पर्यटक सीजन से पहले पर्यटकों को सुगम यातायात दिया जा सके इसके अलावा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को टाइम बाउंड निर्देश दिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.