ब्रेकिंग न्यूज़

सोशल मीडिया पर बनाई लड़की के नाम से फर्जी आईडी

लड़कियों से करने लगा चटिंग, गेम खेलने के दौरान लड़कियों के उतरवा लेता था कपड़े फिर बनाता था अश्लील वीडियो

उसके बाद शुरू होताथा ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल

अगर आप भी अपने नाबालिक बच्चों को एंड्रॉयड फोन दे रहे हैं रखें नजर 

उधम सिंह नगर।  बाजपुर निवासी युवक सुभान अली ने सोशल मीडिया पर लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाई और लड़कियों से चैटिंग करने लगा। आरोपी ट्रुथ एंड डेयर गेम में फंसाकर लड़कियों के कपड़े उतरवा अश्लील वीडियो बना लेता था।

इसके बाद वीडियो के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल कर कपड़े उतरवाता। इस तरह आरोपी देशभर की 20 से ज्यादा लड़कियों को शिकार बना चुका है। दक्षिण-पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने सुभान अली को नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के पिता ने साइबर थाना प्रभारी विकास कुमार को उनकी बेटी की नग्न तस्वीरें और वीडियो साझा करने की धमकी देकर उसे परेशान करने और ब्लैकमेल करने की 20 फरवरी को शिकायत दी थी।

कहा थी कि उनकी बेटी स्कूल में पढ़ती है और ऑनलाइन कक्षाएं लेने के लिए स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करती है। एक दिन पीड़िता की मां ने उसका फोन देखा, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर बेटी के अश्लील वीडियो और तस्वीरें मिली।

मामला दर्ज कर एसीपी देवेन्द्र कुमार सिंह व थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में एसआई प्रियंका व अन्य की टीम ने जांच शुरू की।

महिला एसआई प्रियंका को जांच में पता लगा कि आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीड़िता के सामने खुद को एक लड़की के रूप में पेश कर चैट करना शुरू कर दिया। उसने पीड़ित लड़की को ट्रुथ एंड डेयर गेम में फंसा लिया।

ऐसे में आरोपी ने पीड़िता के कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी ने पीड़िता से लगातार चैट कर ऐसी और तस्वीरें हासिल कर लीं।

आरोपी ने उस पर चैट के लिए दबाव डाला और उसकी बात नहीं मानने पर वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। इससे पीड़िता डर गई।

इंस्पेक्टर विकास कुमार को स्नैपचैट आईडी गूगल आईडी के साथ पंजीकृत पाई गई। स्नैपचैट और गूगल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर तकनीकी विश्लेषण किया।

जांच में आरोपी का मोबाइल नंबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में सक्रिय पाया गया। ऐसे में टीम ने उधम सिंह नगर में आरोपी के संभावित स्थानों पर छापा मारा। आखिरकार आरोपी सुभान अली को नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से स्मार्ट फोन बरामद कर लिया गया।

पुलिस को मोबाइल से चार अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया, ताकि डिलीट किए गए डाटा को फिर से पाया जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ब्रह्ममुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के लिए खुला माँ नंदा-सुनंदा का दरबार, जयकारों से गूंजा नैनीताल, हजारों भक्तों ने किये मां के दर्शन, वीडियो....
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.