ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापारस्कॉलर्स एकेडमिक होम में गूंजे देशभक्ति के स्वर, विद्यार्थियों को बताया राष्ट्र का कर्णधार80वें स्वतंत्रता दिवस पर चोरगलिया में गूंजी देशभक्ति की स्वर लहरियां, तिरंगा रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांराजकीय जूनियर हाई स्कूल पतंगांव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों से बांधा समांलोअर माल रोड निर्माण में देरी पर भड़के व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन, अनशन पर बैठे; बोले- ‘मॉल रोड ढही तो ताल में कूद जाऊंगा’
खबर शेयर करे -

देहरादून-पंतनगर से बनारस, अमृतसर व अयोध्या के विमान सेवा का किराया व शेड्यूल तय

उद्घाटन के मौके पर 1999 रुपए में होगी यात्रा

देहरादून।  सरकार की एयर कनेक्टिविटी योजना के तहत दून से अयोध्या, अमृतसर और पंतनगर से बनारस, देहरादून के बीच आज बुधवार से विमान सेवा शुरू होने जा रही है।

इस सेवा के तहत 20 मार्च तक देहरादून से अयोध्या का किराया महज 1999 रुपये रहेगा। इसके अलावा पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर के लिए उद्घाटन के दिन 1999 रुपये किराया रहेगा। इन सभी उड़ानों का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को जौलीग्रांट में करेंगे।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट बुधवार से देश के तीन धार्मिक महत्व के शहर अयोध्या, वाराणसी, अमृतसर से नियमित उड़ान से जुड़ने जा रहा है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि नागरिक उड्डयन विभाग ने इन उड़ानों का शेड्यूल और किराया तय कर लिया है।

सरकार ने अयोध्या जाने वाली उड़ान के किराये 7006 रुपये में बड़ी छूट देते हुए 20 मार्च तक 1999 रुपये रखने का निर्णय लिया है। इससे अयोध्या और श्री राम मंदिर दर्शन करने वालों को प्रति टिकट पर 5000 का लाभ मिलेगा।

दून से अमृतसर, वाराणसी और पंतनगर की उड़ान का किराया उद्घाटन के दिन और सात मार्च को 1999 रुपये रहेगा। वहीं, अयोध्या के लिए हर सप्ताह सोमवार, बुधवार-शुक्रवार को फ्लाइट उड़ेगी। छूट सिर्फ 20 मार्च तक के शेड्यूल के पर रहेगी, इसके बाद पूरा किराया लिया जाएगा।

दून से पंतनगर का किराया 4500 रुपये, पंतनगर से वाराणसी का किराया 6400 रुपये निर्धारित किया गया है। दोनों जगह उद्घाटन उड़ान के बाद 23 मार्च से नियमित उड़ानें मंगलवार, गुरुवार तथा शनिवार से उड़ेंगी।

दून से अमृतसर के लिए हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान नियमित उड़ानें प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ेंगी। यहां नियमित उड़ान का किराया 4850 रुपये तय किया गया है।

यह भी पढ़ें :  गंगा स्नान और रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद पर अनिल कपूर डब्बू का पलटवार, बोले- हिंदू आस्था का मजाक उड़ा रही कांग्रेस

You missed

error: Content is protected !!