ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) ।श्रभिकियासैंण विकासखंड के अंतर्गत राजकीय जूनियर हाई स्कूल पतंगांव में 79वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े उत्साह, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं भोजनमाता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाकर पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

इसके उपरांत विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापिका  भावना पाण्डे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी अतिथियों, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” का गायन कर देश के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान  सोनिया पंत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री मनोज चंद्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष  पीताम्बर जोशी ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्षों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने तथा देशभक्ति की भावना को सदैव जीवित रखने का आह्वान किया।

समारोह में गांव के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें 80 वर्षीय  ठाकुर दत्त पंत, पूर्व ग्राम प्रधान  चंद्रशेखर पंत,  प्रमोद पंत, दीपक पंत सहित अनेक अभिभावक एवं ग्रामीण शामिल रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं ने कुमाऊँनी, संस्कृत, अंग्रेजी एवं हिंदी भाषाओं में स्वतंत्रता दिवस पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। इसके अलावा बच्चों ने देशभक्ति गीत, प्रेरणादायक कविताएं और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम में जोश, उत्साह और देशप्रेम का संचार किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें :  रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो सगे भाइयों की हुई सुरक्षित वतन वापसी, सीएम धामी के प्रयासों से घर लौटे आनंद और भूपेंद्र

You missed

error: Content is protected !!