ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में पर्यटक वीकेंड की छुट्टिया बिताने सरोवर नगरी पहुंच रहे हैं, वही पर्यटक घुड़सवारी का ले रहे हैं आनंद

रिपोर्टर : भुवन सिंह ठठोला

नैनीताल। वीकेंड की छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ों में ठन्डे मौसम का आनंद लेने के लिए पहुँच रहे हैं। वीकेंड की छुट्टियों के चलते सरोवर नगरी नैनीताल समेत उत्तराखण्ड के समूचे पहाड़ों में इनदिनों पर्यटक गतिविधियां शुरू हो गई है।

बड़ी संख्या में नैनीताल पहुचे पर्यटक नैनीताल के बारह पत्थर की खूबसूरत वादियों में घुड़सवारी सवारी का आनंद उठाने के साथ ही लवर्स पाइंट की चोटियों में सेल्फी लेते नजर आ रहे है।

यहाँ पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि वो नैनीताल की ठंडी हवाओं और आनंद लेने के साथ ही खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाने आए हैं। पर्यटकों को नैनीताल का मौसम खूब भा रहा है। अमसी ने कहा जंगल का ट्रैक बहुत ही खूबसूरत लगा थोड़ा घोड़े बैठकर थोडा डर लग रहा था।

लेकिन घोड़े बैठकर बहुत ही आनंद आया खूबसूरत जंगल देखने को मिला। वहीं लुधियाना से आए पर्यटक अनीता ने कहा नैनीताल बहुत ही खूबसूरत जगह देखने को मिली जैसा हमसे बोला गया था।

वैसा ही नैनीताल में देखने को मिला हरी भरी वादियां जंगल का खूबसूरत ट्रैक और टिफ़िन टॉप से देखा गया नैनीताल का व्यू बहुत ही खूबसूरत लगा और घोड़े बैठकर खूब आनंद आया।

नैनीताल : पर्यटक वीकेंड की छुट्टिया बिताने पहुंच रहे हैं सरोवर नगरी

 अमीशी, पर्यटक

नैनीताल : पर्यटक वीकेंड की छुट्टिया बिताने पहुंच रहे हैं सरोवर नगरी
 शना, पर्यटक

नैनीताल : पर्यटक वीकेंड की छुट्टिया बिताने पहुंच रहे हैं सरोवर नगरी
 अनिता सिंगला, पर्यटक

नैनीताल : पर्यटक वीकेंड की छुट्टिया बिताने पहुंच रहे हैं सरोवर नगरी

 मो. उमर, घुड़चालक

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.