ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

टीएमसी नेता की दादागिरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पर हमला, BJP बोली बंगाल में हाशिए पर लॉ एंड ऑर्डर

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार स्थित दिनहाटा में तृणमूल कांग्रेस  और भारतीय जनता पार्टी  के समर्थकों के बीच डंडे लात घूसे चले। वीडियो कुछ सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें तृणमूल नेता और राज्य मंत्री उदयन गुहा एक भीड़ को ले आगे बढ़ रहे हैं।

जिनके हाथों में डंडे और शोर मचाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस परेशान बेहाल दिख रही है। बीजेपी ने इस पूरी घटना की घोर निंदा की है।

बताया जा रहा है कि बवाल तब मचा जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक एक जनसभा को संबोधित कर लौट रहे थे और राज्य मंत्री उदयन गुहा के नेतृत्व में एक रैली पास ही शुरू होने वाली थी। 

घटना दिनहाटा बाजार इलाके में रात करीब साढ़े बजे हुई जब स्थानीय भाजपा सांसद प्रमाणिक जनसभा में शामिल होने के बाद वहां से जा रहे थे और घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर टीएमसी की भी सभा होने वाली थी।

भाजपा बोली कानून व्यवस्था ध्वस्त

बवाल का एक वीडियो शेयर करते हुए भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने लिखा है- टीएमसी के गुंडों ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के कूचबिहार उम्मीदवार निशीथ प्रमाणिक पर हमला किया।

उनके काफिले की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। ममता बनर्जी कैबिनेट में मंत्री उदयन गुहा सशस्त्र अपराधियों के गिरोह का नेतृत्व करते हैं…इस प्रकार का राज्य प्रायोजित अपराध एल एंड ऑर्डर के ध्वस्त होने की ओर इशारा करता है।

इस मामले में प्रमाणिक ने बताया कि जब उनका काफिला इलाके से निकल रहा था, तभी टीएमसी के रैली स्थल से पथराव किया गया। प्रमाणिक ने आरोप लगाया कि उत्तर बंगाल विकास मंत्री गुहा ने भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई करने वालों का नेतृत्व किया।

पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। वहीं दूसरी ओर गुहा ने आरोपों को ”निराधार” बताते हुए खारिज कर दिया और आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने टीएमसी के रैली स्थल पर पथराव किया।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ : नैनीताल में बस पलटने से एक यात्री की मौत आठ लोग घायल
error: Content is protected !!