ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रानीखेत में आगामी  10, 11 व 12 मई को साहित्य , शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति का उत्सव ‘किताब कौतिक आयोजित होगा 

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत

रानीखेत। पर्यटन नगरी रानीखेत में आगामी मई की 10, 11 व 12 तारीख़ को साहित्य , शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति का उत्सव ‘किताब कौतिक’ आयोजित होने जा रहा है।

जिसमें साठ प्रकाशकों की करीब सत्तर हजार पुस्तकें पुस्तक प्रेमियों के आकर्षण और खरीद के केंद्र में रहेंगी इसके अलावा साहित्यिक विमर्श,कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक संध्या सहित कई रोचक कार्यक्रम होंगे।

इस तीन दिवसीय आयोजन को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए छावनी परिषद बोर्ड कक्ष में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई और तीन दिनी कार्यक्रम निर्धारित किया गया।

तय हुआ कि दस मई को रानीखेत और आस-पास के विद्यालयों में विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा कैरियर काउंसलिंग की जाएगी। 11 मई को मुख्य आयोजन का शुभारंभ छावनी परिषद बहूद्देशीय सभागार में होगा। जिसमें देश के करीब साठ पुस्तक प्रकाशकों के स्टाल्स लगेंगे।

साहित्यिक परिचर्चा, प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बात, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए विज्ञान कोना, नेचर वाक, आमंत्रित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या, हस्त-शिल्प स्टाल्स, 12 मई को साहित्यिक सत्र में रानीखेत के गौरवशाली इतिहास और भविष्य पर चर्चा, कुमाऊं रेजिमेंट और सैन्य परम्परा पर चर्चा सहित अनेक समसामयिक विषयों पर‌ विमर्श होगा।

इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और‌ की रोचक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 5 से 9 मई तक बाल प्रहरी के संपादक और साहित्यकार उदय किरौला द्वारा बच्चों के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, प्रेमी ने की हत्या; शव को ठिकाने लगाया और लाखों रुपये लेकर फरार
error: Content is protected !!