ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कलयुगी माँ ने नवजात को कूड़े के ढेर में फेंका। कूड़े के ढेर में नवजात बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने अवैध गर्भ छिपाने के लिए नवजात के पैदा होते ही उसे कूड़ेदान में फेंक दिया होगा।

पिथौरागढ़ के रई क्षेत्र स्थित कूड़ादान में शुक्रवार को आस-पास के लोग मॉर्निंग वॉक पर जा रह थे। उस दौरान उन्होंने देखा कि कूड़े के ढेर पर नवजात का शव पड़ा हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चा सुबह होने से पहले रात के अंधेरे में फेंका गया है।

कोतवाल हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजा है। बच्चे का शव किसने फेंका फिलहाल इसका पता पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी तक पहुँचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आमजन में चर्चा है कि किसी ने लोकलाज के भय से नवजात को पैदा होने के बाद फेंक दिया होगा।

आपको बता दे कि कि पिथौरागढ़ में छह माह के भीतर नवजात का शव कूड़ेदान में मिलने की यह दूसरी घटना है। बीते 19 मार्च को एपटेक तिराहे में बीते 19 मार्च को पर्यावरण मित्रों को एक पन्नी में नवजात लड़की का शव पड़ा हुआ मिला था। जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पायी है।

यह भी पढ़ें :  एनसीडी, HMIS और निश्चय पोर्टल पर समयबद्ध डेटा अपडेट के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: सीएमओ डॉ. रश्मि पंत

You missed

error: Content is protected !!