ब्रेकिंग न्यूज़

महाविद्यालय के छात्रों के बीच हुई मारपीट, दोनों गुट के कई छात्र घायल, पुलिस को दी तहरीर, महाविद्यालय एवं में चुनाव के नाम पर जंग के अखाड़े बन त जा रहे हैं, क्या इन हालातो में यह छात्र देश का भविष्य बनेंगे

हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र गुटों के बीच हल्दूचौड़ में जबरदस्त संघर्ष हुआ है।
जिसमें दोनों ओर से युवक घायल हुए हैं, एक ओर से छात्र संघ उपाध्यक्ष और उप सचिव घायल है।
दूसरी ओर से भी ललित सुयाल और संजय टाकुली घायल है। ललित सुयाल को गंभीर चोट आई है।

कोतवाली में ललित सुयाल पुत्र श्री घरम सिहं सुयाल निवासी इन्द्रानगर प्रथम बिन्दुखत्ता द्वारा स्थानीय कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा हैं कि बीती रात लगभग ग्यारह से साढ़े ग्यारह बजे वह हल्दूचौड़ से अपने घर को आ रहा था इस दौरान हल्दूचौड़ मार्ग मे भगत दरियाल पुत्र श्री देव सिंह दरियाल निवासी बिकासपुरी बिन्दुखन्ता द्वारा अपने साथियों देवेन्द्र सिहं नैनवाल पुत्र श्री लक्ष्मण सिहं निवासी राजीव नगर प्रथम बिन्दुखन्ता, सतीश सनवाल निवासी गंगापुर कवडबाल हल्दूचौड़ व दो तीन अज्ञात लोगो द्वारा मुझे जबरन रोक कर गाली गलौच व मारपीर करते हुए लोहानुमा हधियार से मेरे सिर पर वार कर दिया। जिससें मुझे गम्भीर चोटें आयी हैं। 
सतीश सनवाल ने कहा कि अगर तू इस वार बच भी गया तो अगली बार जान से खतम कर दूंगा, इसके बाद मेरे द्वारा अपने साथियों को फोनकर वहां बुलाया गया। कुशल सिंह जेठा, कविन्द्र विस्ट, संजय टाकुली, मनोज बिस्ट आये मेरे दोस्त मुझे उपचार के लिए बेस अस्पताल हल्द्वानी ले गये।

इधर कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। छात्रों की धर पकड़ के लिए टीम गठित करते हुए कुछ युवकों को उठाया है। विदित रहे कि एलबीएस में छात्र संघ चुनाव को लेकर जबरदस्त गुटबाजी उभर कर सामने आ रही है, जिसमें कई बार खूनी संघर्ष भी हो चुका है।अब किसी गंभीर अप्रिय घटना की संभावना भी बन रही है।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा के रवि टम्टा के उड़ने वाले वाहन को गडकरी का भरोसा,उड़ने वाले वाहन के प्रोटोटाइप को मिलेगी वित्तीय मदद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.