ब्रेकिंग न्यूज़

कानबाई में चल रही 3 गाड़ियां पलटने से हुआ हादसा, बीच में चल रहा वाहन भी आया चपेट में

पिथौरागढ़। अस्कोट के पास सेना की कानबाई में चल रही 3 गाड़ियां पलटने से हादसा हुआ। बीच में चल रहा प्राइवेट वाहन भी आया चपेट में आ गया, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले में अस्कोट के पास सेना की कानबाई में चल रहे 3 वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क में पलट गए। कानबाई के बीच में चल रही है एक प्राइवेट कार भी चपेट में आ गई और वह सेना के वाहनों के बीच में फंस गई।

इस हादसे में सेना के ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।जिन्हें आर्मी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना की कानवाई चंपावत से धारचूला की ओर जा रही थी।इसी दौरान अस्कोट के पास संतुलन बिगड़ने से कानवाई के 3 वाहन सड़क पर पलट गये।

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और सेना के घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया। आशंका जताई जा रही है कि ढलान के कारण एक वाहन असंतुलित होकर पलट गया। इतने में पीछे चल रही गाड़ियां भी असंतुलित होकर एक दूसरे से टकरा कर पलट गयी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में यूथ कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, बिना चीनी की चाय पिलाकर जताया विरोध

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.