ब्रेकिंग न्यूज़

युवा कारोबारी संजय कोरंगा उम्र 25 वर्ष की तबीयत शनिवार सुबह अचानक खराब हुई तो परिजन अस्पताल ले गये। डॉक्टर के अथक प्रयासों के बावजूद भी नहीं बचाया जा सका।

हल्द्वानी/लालकुआं। बिंदुखत्ता से एक बहुत ही दुखद खबर आ रही है।इंदिरा नगर प्रथम निवासी युवा कारोबारी संजय कोरंगा 25 वर्ष की तबीयत शनिवार सुबह अचानक खराब हुई तो परिजन व दोस्त उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में ले गए।

अस्पताल में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया लेकिन शाम के समय अचानक ज्यादा तबियत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर में शिफ्ट किया गया।

डाक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका इससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उनके दोस्त इस बुरी खबर से दुखी हैं। निजी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें डेंगू हुआ था।

आपको बताते चले कि युवक कि अगले महीने नवंबर में शादी होने थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों से चल रही थी लेकिन डेंगू ने उनकी जान ले ली।

परिवार में कुछ वर्ष पूर्व इनके भाई की एक एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी और इनके सर से पहले ही पिता का साया भी उठ चुका था। वह अपने पीछे परिवार में एक भाई वह मां को छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.