ब्रेकिंग न्यूज़
Shot from the Back to Hooded Hacker Breaking into Corporate Data Servers from His Underground Hideout. Place Has Dark Atmosphere, Multiple Displays, Cables Everywhere.
खबर शेयर करे -

महिला को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठगी 

साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए एक से एक नया तरीका निकाल रहे हैं।

साइबर ठगों ने महिला को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लाखों रुपयों की ठगी 

अल्मोड़ा। धारानौला निवासी एक पढ़ी-लिखी महिला को यूट्यूब शेयर चेट पर पार्ट टाइम जॉब करना महंगा पड़ गया। शातिर साइबर ठग ने महिला को टास्क में कमाए रुपये वापस देने का झांसा देकर करीब दस लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक नगर की एक महिला का कहना है कि दिसंबर 2023 में उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से पार्ट टाइम जॉब का ऑफर आया था। जॉब में डेली टास्क के तहत यूट्यूब और शेयर चैट पर कुछ चैनलों को लाइक और सबस्क्राइब करना था।

टास्क का स्क्रीनशॉट ठग के दिए गए नंबर पर भेजना पड़ता था। इसके बदले महिला को 150 रुपये मिलते थे। टास्क पूरा करने के बाद उन्हें टेलीग्राम से जोड़ा गया, जहां प्रतिदिन 20-21 टास्क दिए जाते रहे। कुछ टास्क ऐसे थे, जिनमें उन्हें ही अपने पैसे भी लगाने पड़ते थे। इस दौरान उन्हें आर्थिक लाभ भी होने लगा।

लेकिन कमाई के रुपये निकालने की बारी आई तो ठग ने गलत प्रक्रिया अपनाने की बात कहकर यूपीआई नंबरों पर रुपये जमा करने को कह दिया। रुपये वापस पाने के लालच में महिला ने यूपीआई नंबरों पर अपने खाते से 10,21380 रुपये भेज दिए।

इसके बाद से ठग के नंबर बंद हो गए। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने पुलिस से ठगी की रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाल जगदीश सिंह देउपा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 9 मार्च 2026

You missed

error: Content is protected !!