सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

हल्द्वानी। शहर में आंतरिक मार्ग को गड्ढा मुक्त करने की मांग को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं।

धरने पर बैठे व्यापार मंडल के पदाधिकारी सौरभ भट्ट का कहना है कि जब तक हल्द्वानी शहर के आंतरिक सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया जाता तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी का कहना है कि अब तक सड़कों के गड्डो में गिर कर कई लोगों की मौत व चोटिल हो चूके हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन और लोक निर्माण विभाग कोई शुध नहीं ले रहा है।

शहर की सड़के पूरी तरह गड्डो में तब्दील हो चुकी हैं।आए दिन हादसे हो रहे हैं उस और ध्यान देने वाला कोई नहीं है। अब मजबूरी में व्यापारियों को आंदोलन करना पड़ रहा है।

व्यापारियों द्वारा 10 दिन का समय प्रशासन को दिया गया है। 10 दिन के भीतर हल्द्वानी शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, कालाढूंगी में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.