ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेमी के घर के बाहर 6 महीने से धरने पर बैठी प्रेमिका, शादी की जीद पर अड़ी, डॉक्टर प्रेमी पर धोखा देने का आरोप

उत्तरकाशी। 6 महीने से प्रेमी की घर की बहार धरने पर बैठी प्रेमिका, गौशाला को बनाया रहने का ठिकाना। मामला है उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के पास मुंगरा गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है।

यहां शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर गोशाला में धरने पर बैठ गई है। प्रेमिका का आरोप है कि डॉक्टर बनने के बाद युवक ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया है। वह छह महीने से न्याय के लिए भटक रही है।

पीड़ित प्रेमिका ने डीजीपी सहित महिला आयोग को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगाई है। उसने धमकी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने गांव में पुलिस तैनात कर दी है।

युवती का कहना है कि वह अपना गांव छोड़कर छह महीने से डॉ. रवि परमार के गांव मुंगरा में गोशाला में रहकर न्याय की लड़ाई लड़ रही है। लड़के के माता-पिता उसे स्वीकारने को राजी नही हैं।

पीड़ित प्रेमिका ने इस साल अगस्त में रवि और उसके माता- पिता के खिलाफ बड़कोट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। युवती ने बताया कि डॉ. रवि परमार से वर्ष 2020 में जान पहचान हुई थी।

प्रेम प्रसंग बढ़ने के बाद वह लगातार शादी का झांसा देता रहा और अब शादी से मना कर रहा है। युवती ने दिसंबर, 2022 में प्रेमी रवि के खिलाफ पुरोला थाने में भी तहरीर दी थी।

रवि ने यह कहते हुए तहरीर वापिस करवाई की कि वह शादी करने को तैयार है। गवाहों के समक्ष लिखित शर्तनामा दे कर मार्च में शादी करने की बात कबूली पर बाद में फिर से मुकर गया।

यह भी पढ़ें :  भूत-प्रेत की अफवाह से यहां इंटर कॉलेज में मची अफरा-तफरी, रोती हुई घर लौटी छात्राएं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.