ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ओजोन दिवस के अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में हुआ क्विज का आयोजन

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने पुस्तकालय विभाग के सहयोग से विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर एक रोमांचक क्विज का आयोजन किया।

इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया। हर टीम में दो सदस्य थे। प्रतियोगिता के दौरान कुल 3 राउंड खेले गए। प्रश्न विविध और चुनौतीपूर्ण थे, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि प्रतिभागियों के ज्ञान को अच्छी तरह से परखा जाए। 

लगभग दो घंटे तक चले इस क्विज प्रतियोगिता में अंत में इकोनॉमिक्स ऑनर्स की लिपाक्षी और यश की टीम ने बाजी मारी। वहीं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से सौम्या और निधि की टीम दूसरे स्थान पर रहीं।

क्विज के सफल समापन पर परिसर निदेशक डॉक्टर मनीष कुमार बिष्ट ने विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए। साथ ही ओजोन परत से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी उन्होंने प्रतिभागियों के साथ साझा की। इस अवसर पर सभी ने ‘ओजोन परत संरक्षण’ का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

You missed

error: Content is protected !!