ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने परउत्तराखंड में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या , दोनों फरारहल्द्वानी : रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला एचएम छात्र का शव, दोस्तों की भूमिका पर उठे सवाल
खबर शेयर करे -

3 अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, यूपी पुलिस का सिपाही निकला सप्लायर

देहरादून। स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने 3 आरोपियों को गिरफतार किया है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि सीओ एसटीएफ कुमाऊं सुमित पांडे व प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम ने कोतवाली रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर से 3 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों आलम निवासी बाग्गी रामपुर, गुरदीप सिंह रामपुर व जीशान अली निवासी मिलंक जनपद रामपुर को ए. एन. झा इंटर कॉलेज के पास मोटरसाइकिल होंडा साइन यूपी 22 एवाई 8879 व हीरो स्पलेंडर यूपी 22 एल 1208 सहित गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 521 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि वह इस स्मैक को रामपुर में यूपी पुलिस में तैनात रविकांत से लेकर आए हैं। आरोपियों ने बताया कि पुलिस में तैनात रविकांत ने उन्हें बताया था कि इंदिरा चैक पहुंचकर फोन करके वह बतायेगा कि किसको स्मैक देनी है।

एसएसपी एसटीएफ उत्तराखंड आयुष अग्रवाल ने अवैध नशे के खिलाफ सूचना देने के लिए 0135-2656202 व 9412029536 जारी किया है।

पुलिस टीम में एएनटीएफ कुमायूं युनिट के एसआई विपिन चन्द्र जोशी, एएसआई जगवीर शरण, हेड का. संजय कुमार, हेड का. मनमोहन सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह चैहान, कांस्टेबल अमरजीत सिंह, कांस्टेबल इसरार अहमद, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल नवीन कुमार व जितेंद्र शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, रिवर राफ्टिंग-क्याकिंग नियमावली समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

You missed

error: Content is protected !!