ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

झील में प्री बेडिंग सूट के लिए झील में तरह तरह के केमिकल डाल कर मछलियों और अन्य जीव जंतु को पहुंचाया  जा रहा है नुकसान

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भीमताल के सातताल झील में शादियो से पहले होने वाला प्री वेडिंग शूट जलजीवों के बड़ा खतरा बन गया है। मंगलवार को प्रशासन ने झील में फ़ोटो दरअसल, प्री वेडिंग शूट करने वाले झील में विभिन्न प्रकार के केमिकल डालकर सातताल झील में आग लगा रहे हैं।

इससे झील प्रदूषित हो रही है। केमिकल से मछलियों के साथ ही झील में रहने वाले सभी जीवों के जीवन पर संकट बन गया। लगभग रोज झील में हो रही इस हलचल का प्रशासन को सुध नही थी।

शादियों से पहले प्री वेडिंग फोटोग्राफी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। फोटोग्राफर इस शूट के लिए पहाड़ के बेहतरीन और शांत जगह तलाशते हैं। इसीलिए इन दिनों हल्द्वानी समेत आसपास के सभी इलाकों से रोजाना छह से आठ फोटोग्राफर युवा जोड़ों को लेकर सातताल में प्री-वेडिंग शूट कराने आ रहे हैं।

बेहतरीन फोटो खींचने के लिए ये लोग झील में केमिकल डालकर आग लगा रहे हैं। जिससे वीडियो और फोटो अच्छी बन सके। इसके लिए झील में कई तरह के केमिकल के साथ ही पेट्रोल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह शूट झील में कई-कई घंटों तक चलता है, लेकिन फोटोग्राफरों और झील में आग लगाकर शूट कराने वालों की इस हरकत से जल में रहने वाले जीवों पर संकट बन गया है। विशेषज्ञों की माने तो केमिकल से झील का पानी प्रदूषित हो जाएगा।

इससे मछलियों के साथ ही अन्य जीवों की सेहत पर असर पड़ेगा।नैनीताल पर्यटन के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। हमे पर्यावरण व नदी तालाबों को बचाने की जरूरत है।

प्रशासन को फ़ोटो वीडियो ग्राफी के नियम बनाकर काम करना चाहिए। जिससे नदी तालाबो को बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें :  लालकुआं में नई मारुति विटारा ब्रेजा टर्बो का भव्य अनावरण, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी रहे मुख्य अतिथि

You missed

error: Content is protected !!