ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मलिक के बगीचे की जमीन खुर्द-बुर्द करने, झूठा शपथपत्र दाखिल करने और मरे व्यक्ति के नाम से हाईकोर्ट में रिट डालने के आरोप में नगर निगम की ओर से छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

इनमें चौथे आरोपी की भी मौत हो गई है। अब इस मुकदमे के दो आरोपी अब्दुल मलिक और उसकी पत्नी साफिया मलिक ही बचे हैं। पुलिस अब इन दोनों से पूछताछ करेगी।

बनभूलपुरा मलिक के बगीचे की नजूल भूमि पर फर्जीवाड़ा कर कब्जा करने और अवैध निर्माण कराने के आरोप में 22 फरवरी को कोतवाली पुलिस ने हल्द्वानी निवासी अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी साफिया मलिक, अख्तरी बेगम, नबी रजा खां, गौस रजा खां और बरेली निवासी अब्दुल लतीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

फर्जीवाड़े के साथ मृत व्यक्ति के नाम से कोर्ट में याचिका लगाने का भी आरोप था। मामले में जांच शुरू हुई तो पता चला कि आरोपी नबी रजा खां, अख्तरी बेग और अब्दुल लतीफ की पहले ही मौत हो चुकी है।

 चौथे आरोपी 82 वर्षीय गौस रजा खां का दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों की सलाह पर परिजन घर ले आए थे।

पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात गौस रजा खां की भी मौत हो गई। हालांकि कोतवाली पुलिस मौत से पहले ही गौस रजा के बयान दर्ज कर चुकी थी।

अब पुलिस की जांच अब्दुल मलिक और उसकी पत्नी साफिया व दस्तावेजों पर आकर टिक गई है।

कोतवाल उमेश मलिक के बताया कि मामले में बचे दोनों आरोपियों से पूछताछ कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना

You missed

error: Content is protected !!