ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में बादलों का डेरा, अगले दो दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में मई माह में ही मानसून जैसे हालात बन गए हैं। प्रदेशभर में लगातार बादल छाए हुए हैं और बारिश का सिलसिला जारी है। कई क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील बताते हुए कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
राजधानी देहरादून में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और घने बादलों के बीच तेज बौछारें पड़ीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। वहीं मसूरी समेत आसपास के पर्वतीय इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई।
चारधाम यात्रा मार्गों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादलों की आवाजाही के बीच रुक-रुक कर बारिश जारी है, जबकि पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर ओलावृष्टि की खबरें सामने आई हैं।

कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेशभर में घने बादल छाए रहने और तेज बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है।

इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज बारिश, बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :  सफाई कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, फिर आंदोलन की चेतावनी; बोले- जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी नहीं हटेंगे पीछे

You missed

error: Content is protected !!