ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

44 बिना पंजीकरण संचालित, 125 नियमावली के विपरीत पाए गए; डीएम के निर्देश पर लाइसेंस निरस्तीकरण की तैयारी

नैनीताल/हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सोमवार को जनपद नैनीताल में होम स्टे और गेस्ट हाउसों के खिलाफ व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया। उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की टीमों ने जिलेभर में कुल 197 होम स्टे और गेस्ट हाउसों का औचक निरीक्षण किया, जिनमें से 169 में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

प्रशासनिक जांच में 44 होम स्टे बिना पंजीकरण के संचालित होते मिले, जबकि 125 होम स्टे होम स्टे नियमावली-2015 के मानकों के विपरीत पाए गए। निरीक्षण के दौरान पार्किंग की कमी, स्वामी का मौके पर निवास न होना, स्वयं का किचन न होना और होम स्टे को अन्य व्यक्तियों को लीज पर देने जैसी कई खामियां सामने आईं। कई स्थानों पर राज्य के बाहर के लोगों द्वारा व्यवसायिक रूप से संचालन किए जाने की बात भी सामने आई।

नैनीताल शहर में एसडीएम नवाजिश खलिक और राजस्व पुलिस के नेतृत्व में तल्लीताल बूचड़खाना, प्राणी उद्यान मार्ग और मल्लीताल मोहन को चौराहा क्षेत्र में 16 होम स्टे पर कार्रवाई की गई। प्रशासन के अनुसार इन सभी होम स्टे में पार्किंग, किचन और स्वामी की उपस्थिति से संबंधित अनियमितताएं पाई गईं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि होम स्टे योजना का उद्देश्य स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना, स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना और राज्य की आर्थिकी को मजबूत करना है। लेकिन कई स्थानों पर बाहरी लोगों द्वारा घरेलू बिजली-पानी कनेक्शन के माध्यम से व्यवसायिक संचालन कर जीएसटी से बचने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे राज्य को राजस्व हानि हो रही है।

डीएम ने बताया कि सभी मामलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर 169 होम स्टे और गेस्ट हाउस संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार लाइसेंस निरस्तीकरण सहित कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या , दोनों फरार

You missed

error: Content is protected !!