ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

 नैनीताल में पशु कल्याण कार्यकर्ता गौरी मौलखी ने डॉग शेल्टर का निरीक्षण किया और नगर पालिका पर

कुत्तों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नगर में लोगों को आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने खूंखार आवारा कुत्तों को पकड़कर बाड़े में बंद करने के जो निर्देश दिए थे। आज पशु कल्याण कार्यकर्ता गौरी मौलखी ने डॉग शेल्टर का निरीक्षण किया, और नगर पालिका पर कुत्तो के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया।

    उच्च न्यायालय में नगर पालिका के अधिशाषी अभियंता ने एफिडेविट पेश कर बताया कि उन्होंने 25 खूंखार कुत्तो को बाड़े में रखा है, जिसके बाद आज गौरी मौलखी ने डॉग शेल्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पालिका पर आरोप लगाते हुए कहा नगर पालिका द्वारा कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए महज खानापूर्ति करते हुए 25 में से 12 कुत्तों को बाड़े में रखा है।

अन्य 13 कुत्तो का कोई आता पता नही है। कहा कि कोई भी कुत्ता खूंखार किस्म का नही है, कुत्तो की न तो सही तरीके से देखभाल की जा रही है और न ही बाड़े की साफसफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा पशु क्रुरता अधिनियमों का पालन नही किया जा है। जिसको लेकर वे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगी।

यह भी पढ़ें :  SIR निरीक्षण पर नैनीताल पहुंचे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, बोले— पात्र मतदाता का नाम नहीं कटेगा, समय पर कराएं सत्यापन

You missed

error: Content is protected !!