ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। राज्य में बिजली की कीमतें 8 से 11 फीसदी तक बढ़ने की संभावना है। यूपीसीएलए ने इस साल बिजली की खरीद पर 23 से 27 फीसदी की बढ़ोतरी की मांग की थी, जिसके तहत नियामक आयोग उपभोक्ताओं की जरूरत के हिसाब से फैसला करेगा।

यूपीसीएल की मांग है कि बिजली दरें 1281 करोड़ रुपये होनी चाहिए 23-27 फीसदी की बढ़ोतरी होनी चाहिए।

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने राज्य भर में जन सुनवाई और सभी हितधारकों से बात करने के बाद इस एप्लिकेशन पर नई बिजली दरों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस सप्ताह के अंत या सोमवार तक बिजली दरों की घोषणा हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, आयोग सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद बिजली दरों में आठ से 11 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकता है. इसके अलावा आयोग फिक्स चार्ज पर भी फैसला ले सकता है।

हालांकि, आयोग इस सप्ताह के अंत तक बिजली दरों की घोषणा कर सकता है. इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पिछले साल आयोग ने बिजली दरों में 9.64 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

यह भी पढ़ें :  रात 11 बजे दुकानें बंद कराने पर भड़के व्यापारी, पुनीत टंडन ने प्रशासन को दी चेतावनी
error: Content is protected !!