नैनीताल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट नैनीताल रॉयल होटल के सभागार में पहुंचकर प्रेस वार्ता की
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष/ राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने आज रॉयल होटल, के सभागार में पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा भाजपा निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।
भाजपा का उद्देश्य चुनाव जीतना है फिर चाहे वह पार्टी कार्यकर्ता हो या अन्य किसी पार्टी से भाजपा में आया हो पार्टी उसे प्राथमिकता देगी। महेंद्र भट्ट ने कहा पहाड़ के संस्थान पहाड़ो में ही रहने चाहिए किसी भी बड़े संस्थान को चलाने के लिए अधिक यूनिटों की आवश्यकता पड़ती है।
देशकाल की परिस्थितियों को देखते हुए किसी भी बड़े संस्थान को अपनी यूनिट खोलने के लिए मना नही किया जा सकता इस पर निर्णय न्याय पालिका को लेना है। यह अपना आंतरिक मामला है।
कांग्रेस पे निशान साधते हुए कहा कांग्रेस की घोषणा पत्र में देश के विभाजन की मानसिकता जुड़ी हुई है कांग्रेस के सलाहकार सैम पित्रोदा को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा आगामी निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक शुरू शुरू कर दी गई है। पिछले चुनाव में नगर निगम की 8 में से 6 सीटे बीजेपी के पक्ष पर आई थी। और इस बार सभी 9 सीटो पर भाजपा प्रत्याशी विजय दर्ज करेंगे। इस लोकसभा चुनाव के मतदान में प्रदेश में महिलाओं की ओर से अधिक भागीदारी की गई हैँ।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के आगमन पर प्रताप बिष्ट जिला अध्यक्ष आगमन पर स्वागत समारोह उपस्थित रहे कमलेश ढोडियाल,शैलेश सिंह बिष्ट,मनोज जोशी,नितिन कार्की,मारुति साह जी, संतोष कुमार, मोहित साहआगमन पर स्वागत समारोह उपस्थित रहे।














