ब्रेकिंग न्यूज़
गोला नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी; पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया हुलियाज्योलीकोट में दूषित पानी से पीलिया संकट पर प्रशासन सख्त: एडीएम सौरभ असवाल ने प्रदूषित जलस्रोत बंद करने के दिए निर्देश, ब्लॉक प्रमुख बोले—“तीन जानें गईं, अब चुप नहीं बैठेंगे”हल्द्वानी : सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP  मंजूनाथ टी सी का शिकंजाडीएसबी कॉलेज के पूर्व अध्यापक व शोधार्थी प्रो. अरुण कुमार मित्तल का निधन, 73 वर्ष की आयु में लखनऊ में ली अंतिम सांसUGB Champions League T20 में दिख रहा खेल भावना और टीमवर्क का उत्साह, स्वस्थ जीवनशैली का भी दिया जा रहा संदेश

मेष

आज महत्वपूर्ण मुद्दे पर आप विचार-विमर्श कर सकते हैं। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। नया काम शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप तकनीक से जुड़े कार्यों में काफी रुचि ले सकते हैं।

वृष

आज सभी काम अपनी निगरानी में करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। धन कमाने के नए साधनों पर काम कर सकते हैं। आर्थिक प्रगति होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन

आज सहयोगियों के साथ मतभेद दूर होंगे। अपनी प्रतिभा का कुशल प्रयोग कर पाएंगे। आपको अजनबियों पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए। व्यापार में बिक्री बढ़ने से पुराने नुकसान की भरपाई हो जाएगी।

कर्क

आज आय के बजाय व्यय ज्यादा होगा। कार्यक्षेत्र में आपका झगड़ा हो सकता है। अपने सहकर्मियों के साथ संवादहीनता न होने दें। आपका दिन काफी तनाव भरा रहने वाला है। परिजनों के साथ अनबन और मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सिंह

आज नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा समय है। परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। बड़े भाई-बहन आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। उच्च पदासीन लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ समय का आनंद लेंगे।

कन्या

आज परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े सावधान रहें। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

तुला

आज बुद्धिमान लोगों की संगत में रहने से आप सही निर्णय ले पाएंगे। नवदंपति फैमिली प्लानिंग का विचार बना सकते हैं। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोग धर्म-कर्म में रुचि लेंगे। आपको अधिकारी वर्ग से संभल कर रहना चाहिए।

वृश्चिक

आज रिश्तों के बीच अहम भावना न आने दें। परिवार में थोड़ी अशांति जैसा माहौल रहेगा। सरकारी कार्यों में अटक आ सकती है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। व्यापार में धीमापन होने से थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

धनु

आज व्यापार में बड़े अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। दूसरों की मदद करने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। सहयोगियों की मदद से आपको धन लाभ होगा। दांपत्य संबंधों में प्रेम भाव बढ़ेगा। बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं।

मकर

आज पुराना ऋण चुकाने में आसानी होगी। करियर को लेकर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएंगे। उच्च पद मिलने की संभावना बन रही है।

कुंभ

आज आपके आत्मसम्मान और स्वाभिमानी स्वभाव के बावजूद आपको आलोचना झेलनी पड़ सकती है। मीडिया और कला से जुड़े लोग संभल कर बयानबाजी करें। व्यापार में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।

मीन

आज हृदय रोगियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। आय के साथ-साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। ज्यादा सोचने के बजाय जो चल रहा है उस पर ही ध्यान दें। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखने का प्रयास करें। आप के कुछ आवश्यक काम छूट सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  पिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.