ब्रेकिंग न्यूज़
गोला नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी; पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया हुलियाज्योलीकोट में दूषित पानी से पीलिया संकट पर प्रशासन सख्त: एडीएम सौरभ असवाल ने प्रदूषित जलस्रोत बंद करने के दिए निर्देश, ब्लॉक प्रमुख बोले—“तीन जानें गईं, अब चुप नहीं बैठेंगे”हल्द्वानी : सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP  मंजूनाथ टी सी का शिकंजाडीएसबी कॉलेज के पूर्व अध्यापक व शोधार्थी प्रो. अरुण कुमार मित्तल का निधन, 73 वर्ष की आयु में लखनऊ में ली अंतिम सांसUGB Champions League T20 में दिख रहा खेल भावना और टीमवर्क का उत्साह, स्वस्थ जीवनशैली का भी दिया जा रहा संदेश

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में तैनात दा जोरोगा की बेटी की हत्या कर चीला नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव एसडीआरएफ ने चीला बैराज से बरामद कर लिया है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पाया कि युवती की गला काटकर हत्या की गई थी। मृतक युवती की पहचान 20 बीघा बापू ग्राम ऋषिकेश निवासी आरती उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।

युवती के पिता शिव प्रसाद डबराल देहरादून जिले के शहर कोतवाली में उप निरीक्षक पद पर तैनात हैं।

पुलिस के अनुसार आरती रविवार की शाम आरती घर पर यह कहकर गई थी, कि वह अपने दोस्त शैलेंद्र भट्ट निवासी भद्रास्यूं पुजारगांव चंद्रबदनी हिंडोलाखाल टिहरी गढ़वाल वर्तमान निवासी बसंत कालोनी, श्यामपुर के जन्मदिन पर उसके घर जा रही है। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटी।

स्वजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग पाया। स्वजनों ने इस संबंध में पुलिस को मौखिक सूचना दी। सोमवार सुबह उसका शव रायवाला के निकट से बरामद हुआ।

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और शैलेंद्र की तलाश शुरू की तो पता चला कि वह भी घर से गायब था और उसकी बहन ने ऋषिकेश कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

पुलिस ने शैलेंद्र के दोस्तों से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि शैलेंद्र ने रात साढ़े नौ बजे चीला शक्तिनहर में छलांग दी है। घटना के पांच दिन युवक का शव बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन का जनपदीय द्विवार्षिक अधिवेशन 16 सितंबर को

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.