ब्रेकिंग न्यूज़
गोला नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी; पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया हुलियाज्योलीकोट में दूषित पानी से पीलिया संकट पर प्रशासन सख्त: एडीएम सौरभ असवाल ने प्रदूषित जलस्रोत बंद करने के दिए निर्देश, ब्लॉक प्रमुख बोले—“तीन जानें गईं, अब चुप नहीं बैठेंगे”हल्द्वानी : सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP  मंजूनाथ टी सी का शिकंजाडीएसबी कॉलेज के पूर्व अध्यापक व शोधार्थी प्रो. अरुण कुमार मित्तल का निधन, 73 वर्ष की आयु में लखनऊ में ली अंतिम सांसUGB Champions League T20 में दिख रहा खेल भावना और टीमवर्क का उत्साह, स्वस्थ जीवनशैली का भी दिया जा रहा संदेश

सड़क पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं: तिकोनिया मामले में SSP के सख्त कार्रवाई के निर्देश

हल्द्वानी में सड़क पर हुड़दंग और अराजकता पर पुलिस सख्त, वाहनों पर बैठकर मचाया उत्पात; नामजद मुकदमा दर्ज

तिकोनिया क्षेत्र में भारी संख्या में एकत्र होकर खुले वाहनों पर बैठकर उत्पात मचाने वालों पर नामजद मुकदमा दर्ज—

सभी आरोपियों पर होगी सख्त कार्यवाही

हल्द्वानी। तिकोनिया क्षेत्र के पास भारी संख्या में लोगों द्वारा समूह बनाकर सड़क पर कथित रूप से हुड़दंग, अराजकता और यातायात व्यवस्था बाधित करने के मामले में नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस के अनुसार, कुछ व्यक्ति वाहनों के ऊपर बैठकर तथा खुले वाहनों में सवार होकर सड़क पर मनमानी और अराजक गतिविधियां कर रहे थे, जिससे आम यातायात प्रभावित हुआ और स्थानीय लोगों में भय एवं असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया।

मामले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को घटना में शामिल अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई। वहीं कोतवाली हल्द्वानी के प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता द्वारा पुलिस टीम गठित कर घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान और चिन्हीकरण की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर संख्या 313/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 191(2), 126(2) और 125(1) बीएनएस में नामजद अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है और दोषी पाए जाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क किसी व्यक्ति या समूह की मनमानी अथवा गुंडागर्दी का स्थान नहीं है। यदि कोई व्यक्ति या समूह गैरकानूनी तरीके से सड़कों पर एकत्र होकर हुड़दंग, अराजकता, बलवा, यातायात में बाधा या आमजन में भय का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नैनीताल पुलिस ने दो टूक कहा है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 9 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.