कई सालों से लाखों-करोड़ों की ठगी करने वाले तांत्रिक सुलेमान बाबा को उत्तराखंड STF दिल्ली से दबोचा

फ़रार चल रहे इनामी तांत्रिक ने हरिद्वार निवासी महिला से ठगे थे 40 लाख

दिल्ली में करोड़ों का आलीशान फ्लैट हैं बाबा का ठिकाना

देहरादून।अपने तंत्र-मंत्र से हर समस्या का हल करने का झांसा देकर अनगिनत लोगों से लाखों-करोड़ों की ठगी करने वाले तांत्रिक सुलेमान बाबा को उत्तराखंड एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है

बीते 15 वर्षो से कई नाम बदलकर पाखंड के ज़रिए धोखाधड़ी करने वाले तांत्रिक सुलेमान द्वारा 02 साल पहले हरिद्वार निवासी महिला से घरेलू परेशानी का समाधान करने के नाम पर 40 लाख रुपए ठगे थे..मामला पुलिस में दर्ज होने के बाद से फर्जी बाबा पिछले दो साल से फरार चल रहा था. STF के अनुसार 15 हज़ार का इनामी तांत्रिक सुलेमान उर्फ अरशद उर्फ इंतजार उर्फ भूरादिल्ली के मधु विहार स्थित आजाद अपार्टमेंट में करोडों का आलीशान फ्लैट खरीदकर उसमें रहता था.

  “घरेलू परेशानियों,पारिवारिक कलह को झाड़–फूंक–तंत्र मंत्र से खत्म करने का बाकायदा TV पर विज्ञापन ..

एसटीएफ एसपी आयुष अग्रवाल के मुताबिक गिरफ्तार ईनामी अपराधी सुलेमान बाबा उर्फ अरशद उर्फ इंतजार उर्फ भूरा ने एसटीएफ टीम को पूछताछ में बताया है कि वह इस काम में विगत 15 सालों से लिप्त है. उसके द्वारा पहले स्थानीय केवल नेटवर्क के जरिये  “घरेलू परेशानियों, पारिवारिक कलह को झाड़–फूंक–तंत्र मंत्र से खत्म करने व वशीकरण आदि करने के लिए” अपने तत्रं मत्र का विज्ञापन दिया जाता है. और फिर उससे सम्पर्क करने वालों से भारी मात्रा में रूपये ऐंठ लिये जाते हैं. उसके विरूद्ध ऐसे ही 05 मामले पूर्व में दर्ज हुये है, जिसमें 04 मामले थाना मधुविहार दिल्ली और 01 मामला थाना लाजपतनगर दिल्ली में दर्ज हुआ है.STF के अनुसार पकड़ा गया तांत्रिक दिल्ली मधुविहार क्षेत्र में एक रिहायशी अपार्टमेन्ट में फ्लैट खरीदकर रह रहा था.जांच-पड़ताल में पता चला कि तांत्रिक ने अपने कई नाम रखे हैं जिससे वो आसानी पकड़ में नहीं आता था।

एसटीएफ SSP आयुष अग्रवाल के मुताबिक वर्ष 2022 में थाना कोतवाली गंगनहर रुडकी जिला हरिद्वार में एक महिला से तांत्रिक सुलेमान बाबा द्वारा उसके परिवार में किसी परिजन की असमय मृत्यु का होने का भय दिखाकर महिला से 40 लाख रूपये की ठगी कर ली गयी थी।

इस मामलें में थाना गंगनहर में सुलेमान बाबा के नाम से धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज किया गया था. परन्तु तांत्रित सुलेमान बाबा तभी से लगातार फरार चल रहा था।

फ़र्ज़ी बाबा की गिरप्तारी को लेकर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 15 हजार रूपये ईनाम की घोषणा की गयी थी.इसी बीच एसटीएफ को तांत्रित सुलेमान बाबा के बारे में मैनुवली सूचना मिली कि सुलेमान बाबा आजाद अपार्टमेन्ट, मधुविहार दिल्ली में फ्लैट लेकर रह रहा है.इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम के द्वारा दबिश देकर सुलेमान बाबा को आजाद अपार्टमेन्ट, मधुविहार दिल्ली से गिरफ्तार कर थाना गंगनहर हरिद्वार में दाखिल किया गया हैं।

शिकायतकर्ता महिला को परिवार में और मौतों का डर दिखाकर 40 लाख ठगे..

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा मामले की जानकारी देते हुये आगे बताया गया कि वर्ष 2022 में थाना गंगनहर पर एक महिला द्वारा ने सूचना दी गयी थी कि उसके पति की मृत्यु कोरोना बिमारी के कारण माह मई, 2022 में और देवर की मृत्यु भी जुलाई 2021 में हार्ट अटैक से हो गयी थी।

इसी वजह से वह महिला काफी परेशान हो गयी थी. उसने माह अक्टूबर 2021 में टी०वी० देखते हुए एक इश्तहार से सुलेमान बाबा  उर्फ असरद खान का मोबाईल नम्बर देखा और उससे वादिनी द्वारा बात करी तो तांत्रिक द्वारा वादिनी को बताया गया कि उसके परिवार पर मौत का खतरा मडरा रहा है।

अभी और मौते होनी है जिससे महिला काफी डर गयी और उसने इलाज के बहाने तांत्रिक सुलेमान बाबा को करीब 40 लाख रुपये दे दिये। जिस पर थाना गंगनहर में धोखाधड़ी का अभियोग पंजीकृत हुआ था। तभी से तात्रिक सुलेमान बाबा तभी से फरार चल रहा था।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी सरकार ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, कुंभ मेले से

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.