ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल -हल्द्वानी राष्ट्रीय मार्ग में दो गांव क्षेत्र में जंगल में आग लगाते हुए एक युवक गिरफ्तार

रिपोर्टर -गुड्डड़ू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  दो गांव क्षेत्र के जंगलों में आग लगाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वन पंचायत, वन विभाग और स्थानीय लोगों ने आरोपी को तल्लीताल पुलिस को सौंप दिया है।

नैनीताल जिले के वनों में लगातार वनाग्नि की घटनाओं से हड़कंप मचा हुआ है। कुछ समय पूर्व जिले के दर्जनों वनों में अग्नि की घटनाओं के बाद लड़ियाकांटा और पाइंस के जंगलों में आग बुझाने के लिए एयरफोर्स का एम.आई.17 हैलिकॉप्टर इस्तेमाल किया गया।

जिसने भीमताल से पानी भरकर आग पर एक हद तक काबू पाया। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने हालातों का जायज़ा लेने के बाद एन.डी.आर.एफ.को क्षेत्र में डिप्लॉय कर दिया था।

शासन, प्रशासन और वन विभाग ने आग की घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का फरमान जारी किया।

जिसके बाद कुछ लोग गिरफ्तार भी हुए थे। आज मनोरा रेंज के आमपड़ाव क्षेत्र में वैल्डिंग की चिंगारी से लगी आग के आरोपी को सरपंच कमलेश जीना, साइल और वन विभाग टीम के साथ स्थानीय लोगों ने धर दबोचा।

आरोपी को तल्लीताल थाने में लाया गया जहां पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

युवक को गिरफ्तार करने वाली टीमदर्शन जीना , नीरज जीना, दिनेश जीना, देवेंद्र जीना, वन दरोगा,रणजीत सिंह थापा, वन क्षेत्र अधिकारी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, वन दरोगा, राजेंद्र सिंह करायत, वन दरोगा आलम सिंह रावत, वन दरोगा, गिरधर सिंह, वनरक्षक, रितिक दोसाद, आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने शुरू किया वित्तीय जागरूकता सप्ताह, कमलुआगांजा में लगाया गया जागरूकता कैंप

You missed

error: Content is protected !!