आम आदमी पार्टी  की सांसद स्वाति मालीवाल  के साथ हुए कथित मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस  ने विभव कुमार  को गिरफ्तार कर लिया है।

विभव कुमार का नाम दिल्ली पुलिस की एफआईआर में है. अब उनसे इस मामले में आगे पूछताछ की जाएगी।

दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के आवास से विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें सिविल लाइन्स थाने लेकर जाया गया है. विभव कुमार का कहना है कि उन्हें मीडिया के जरिए एफआईआर की जानकारी मिली है. वहीं, विभव कुमार ने भी ईमेल के जरिए पुलिस से शिकायत की है. विभव ने अपील की है कि उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस संज्ञान ले. विभव का यह भी कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है।

स्वाति मालीवाल की मेडिकल जांच में चोट की पुष्टि
स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है. स्वाति मालीवाल का कहना है कि जब वह सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं तो उनके साथ विभव कुमार ने बदसलूकी की और उनके साथ मारपीट की. उधर, स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

एफआईआर के बाद एम्स में स्वाति मालीवाल की मेडिकल जांच कराई गई. जिसकी रिपोर्ट में यह बताया गया है कि स्वाति के बाएं पैर और दाईं आंख के नीचे चोट के निशान हैं. स्वाति ने सिर दर्द और गर्दन अकड़ने की भी शिकायत की है।

दिल्ली लौट आए राघव चड्ढा
उधर, बीजेपी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्वाति मालीवाल के मुद्दे को उठाया है और आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह विभव कुमार का बचाव कर रही है. दिल्ली में जिस तरह से राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहे हैं उसी बीच राघव चड्ढा लंदन से लौट आए हैं और वह शनिवार को सीएम केजरीवाल के आवास भी पहुंचे थे। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक नहीं, हाईकोर्ट ने सरकार और शिकायतकर्ता से मांगा जवाब

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.