ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। S3 फाउंडेशन नैनीताल, UCOST और विकास समिति देहरादून के द्वारा नैनीताल जिले के विभिन्न स्कूलों में छात्र एवं छात्राओं को जैव विविधता संरक्षण तथा प्राकृतिक स्रोतों के संरक्षण हेतु जागरूक करने के साथ ही जन सामान्य की सहभागिता को जैव संरक्षण हेतु सुनिश्चित करने तथा इसके संरक्षण के लिए सिटीजन साइंस को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय कन्या इंटर कालेज सभागार में ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

देहरादून से आए पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष कमल कान्त जोशी ने छात्राओं को जानवरोँ के साथ पर्यावरण संरक्षण संबधी जानकारी सांझा करते हुए कहा जिस तरह से गोल्बल वार्मिंग के चलते आज विश्व भर में हाहाकार मचा हुआ है।

उसके लिए जरूरी है हमे जंगली जानवरों के साथ जंगलो को बचाने की पहल करनी होगी। ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे।

उन्होंने बताया जनपद नैनीताल के रामनगर व हल्द्वानी में भी इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे ताकि युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति रूचि पैदा की जा सके।

यह भी पढ़ें :  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर 'पिद्दा' समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामद

You missed

error: Content is protected !!