पूर्णागिरि दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मैक्स दुघर्टनाग्रस्त, सड़क हादसे में 18 श्रद्धालु घायल, घायलों को रेस्कयू कर नजदीकि अस्पताल में कराया गया भर्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी के कासगंस से श्रद्धालुओं का एक दल उत्तराखंड पहुंचा था। सभी श्रद्धालुओं ने मैक्स बुक कराई थी। सभी श्रद्धालु पूर्णागिरी धाम को दर्शन के लिए जा रहा था। लेकिन, हाईवे पर बस को ओवरटेक करने के प्रयास में मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में यूपी के कासगंज निवासी सभी 18 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी का उपजिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मंगलवार दोपहर को एक मैक्स वाहन यूके03 टीए 0170 श्रद्धालुओं को लेकर पूर्णागिरि दर्शन को जा रही थी।

तभी ककराली गेट से 50 मीटर पहले बस यूके07 पीए3476 को ओवर टेक करने के प्रयास में मैक्स वाहन का पिछला हिस्सा बस से जा टकराया। इससे मैक्स हाईवे किनारे डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में मैक्स के परखच्चे उड़ गए।

जबकि मैक्स में सवार सभी कासगंज, यूपी निवासी राकेश कुमार पुत्र गोपीचंद, रुबी पत्नी दिनेश कुमार, कृष्णा पुत्र दिनेश कुमार, सुशीला देवी पत्नी दिनेश चंद्र, दिनेश राजपूत पुत्र प्रेमराम, भानवती देवी पत्नी प्रेम राम, रामबेटी पत्नी दलवीर सिंह, शिखापाल पुत्री आदेशपाल, वंशिका पुत्री शिवोयराज समेत 18 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपजिला अस्पताल लाया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  खरगे की विवादित टिप्पणी पर हल्द्वानी में भड़की सियासी चिंगारी, भाजपा ने फूंका कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.