जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने पाटी विकासखंड के  बिनवाल गांव-कलियाधुरा-छीडाखान सड़क का किया निरीक्षण, अधिकारियों को जरूरी निर्देश देकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश 

चंपावत। जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने पाटी विकासखंड के बिनवाल गांव-कलियाधुरा-छीणाखान सड़क, देवीधुरा मंदिर परिसर और अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश देकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने सड़क निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिनवाल गांव कालियाधूरा सड़क का सर्वे कर लिया गया है। प्रथम चरण में 12 लाख का आगणन शासन को भेज दिया गया है।

जिलाधिकारी नेने इस दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएं जानी और सभी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बाद में जिलाधिकारी ने देवीधुरा मंदिर, अस्पताल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को मंदिर के सौंदर्यीकरण के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बगवाल मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं अभी से दुरुस्त रखें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण विधानसभा सत्र आज से: अंकिता भंडारी प्रकरण, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, 445 सवालों के जवाब देगी धामी सरकार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.