नैनीताल मल्लीताल स्थित पर्यटक पुलिस चौकी को जेसीबी ने किया ध्वस्त

अब नई चौकी में होगी पुलिस चौकी शिफ्ट,नई चौकी देखने को मिलेगी और भी सुंदर

 पर्यटक देखेंगे सुंदर पुलिस चौकी, खींचेंगे सेल्फी 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। मल्लीताल रिक्शा स्टैंड अब आपको बदला बदला नज़र आएगा। प्रशासन और पुलिस ने गौथिक डिजाइन की नई सुंदर चौकी बनाकर पुरानी को हटा दिया है।

पुरानी चौकी के हटने से रास्ता चौड़ा हो गया है। इसके अलावा तल्लीताल चौकी भी हटाकर डाँठ को चौड़ा कर दिया है।

देर रात को नैनीताल के मल्लीताल स्थित पर्यटक पुलिस चौकी को रात जेसीबी ने किया ध्वस्त, अब नई चौकी में होगी पुलिस चौकी शिफ्ट

नैनीताल पर्यटक पुलिस चौकी नैनीताल में देर रात जेसीबी मशीन द्वारा मल्लीताल स्थित पुलिस चौकी को ध्वस्त कर दिया गया है।

मल्लीताल स्थित चौराहे पर कई वर्षों से बनी पर्यटक पुलिस चौकी के ध्वस्तीकरण के दौरान बड़ी संख्या में लोग वीडियो बनाते हुए नजर आये।

बता दें कि नैनीताल में जिला प्रशासन द्वारा शहर के आधा दर्जन से अधिक चौराहों पर चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है।

जिसके तहत आज देर रात मल्लीताल रिक्शा स्टैण्ड के समीप बनी पर्यटक पुलिस चौकी को ध्वस्त कर दिया गया।

बुधवार को तल्लीताल डांठ पर स्थित पुलिस चौकी को भी जेसीबी मशीन द्वारा ध्वस्तीकरण कर दिया गया था।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.