ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती मोहब्बत में बदल गई और  हल्द्वानी के मोहल्ला बनभूलपुरा निवासी इमरान अपनी प्रेमिका से मिलने बृहस्पतिवार रात रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंचा

रामपुर। ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में चोर समझकर उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई और शांतिभंग में चालान कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किसान कभी बेटी की अपनी ही बिरादरी के उत्तराखंड निवासी युवक से सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गई थी। बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई।

ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात युवक हल्द्वानी से युवती के घर जा पहुंचा और घर के समीप दोनों आपस में मिलने लगे।
रात 11:30 बजे कुछ ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। युवती को उसके परिवार वाले ले गए।

ग्रामीणों ने आरोपी युवक को चोर कहते हुए शोर मचा दिया। मौके पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों से बंधक बनाकर मारपीट करने के बाद सूचना पुलिस को दी। आरोपी युवक को पुलिस कोतवाली ले आई, जहां युवक ने पुलिस को पूरी बात बताई।
शुक्रवार की सुबह युवक और युवती पक्षी भी कोतवाली पहुंच गए। कुछ लोगों द्वारा दोनों का निकाह कराने की बात कही जाने लगी। पूरे दिन कोतवाली में पंचायत चलती रही, मगर शाम तक मामला नहीं सुलझा।

युवक और युवती के अलावा युवक परिजन भी निकाह के लिए तैयार थी, लेकिन युवती के परिजन नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने आरोपी इमरान का शांतिभंग में चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : डायल 112 पर फायरिंग की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, पुलिस ने लगाया ₹5 हजार का जुर्माना

You missed

error: Content is protected !!