ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

राजकोट। गुजरात के राजकोट के कालावाड रोड पर टीआरपी गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से 24 लोग जिंदा जलकर मर गए। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। अब तक कुल 20 शव बरामद किए गए हैं। आग में झुलसे शवों को पहचानना मुश्किल हो गया है।

आग में मरने वालों की संख्या का पता लगाने के लिए रेस्क्यू टीम्स अब भी सर्च कर रही हैं। मृतकों में ज्यादातर छात्र बताए जा रहे हैं। आग की ऊंची-ऊंची लपटें कई किमी दूर तक देखी गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर हैं।

बचाव कार्य अभी भी जारी

राजकोट के पुलिस कमिश्वर राजू भार्गव ने बताया कि दोपहर में टीआरपी गेमिंग जोन में आग लग गई। बचाव कार्य जारी है। आग नियंत्रण में है। हम यथासंभव अधिक से अधिक शव निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक लगभग 20 शव बरामद किए गए हैं। गेमिंग जोन का मालिक युवराज सिंह सोलंकी नामक व्यक्ति के पास है।

हर के सभी गेमिंग जोन को बंद करने का आदेश

फिलहाल शहर के सभी गेम जोन को बंद करने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने राजकोट के जिम्मेदार अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर जानकारी ली है। जांच के लिए विशेष समिति गठित की गई है। गेम जोन मैनेजर हादसे के बाद से फरार हो गए हैं। गेम जोन मालिक युवराज जड़ेजा को राजकोट पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही

जांच में पता चला है की इस गेम ज़ोन के एक भाग में रिनोवेशन का काम चल रहा था जिस दौरान दो दिन पहले यहां शार्ट सर्किट होने से गेम जोन को बंद किया गया था और एक दिन के बाद आज फिर अचानक शुरू कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में शादी समारोह से 7.75 लाख के गहने चोरी, महिला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

You missed

error: Content is protected !!