नैनीताल में  गुलदार पानी के टैंक में जा गिरा,वन विभाग की टीम ने सीडी लगाकर गुलदार को बाहर निकलने का दिखाया रास्ता 

रिपोर्ट – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। बैतालघाट स्थित एक स्टोन क्रसर में एक गुलदार पानी के टैंक में जा गिरा, जिसे वन विभाग की टीम ने सीडी लगाकर सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता दे दिया।
नैनीताल जिले में बेतालघाट के तल्लागांव के साई स्टोन क्रसर में बुधवार को एक गुलदार पानी के टैंक में गिर गया। गुलदार घंटो तक पानी में फंसा रहा। सूचना के बाद वन विभाग की टीम रैस्क्यू के लिए पहुंची।

विभाग ने अभियान चलाकर गुलदार को टैंक से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए टैंक में एक सीडी डाल दी। कुछ देर की मशक्कत के बाद गुलदार सीडी चढ़कर बाहर आ गया।

इधर उधर देखने के बाद गुलदार सीधे अपने रास्ते चला गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह स्टोन क्रसर कर्मी ने पानी के टैंक में तेंदुए को देखा।

इसकी सूचना वन विभाग और राजस्व विभाग को दी गई। विभाग ने गुलदार को सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता दे दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में हरीश पनेरू ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे ग्रामीणों की समस्याएं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.