हल्द्वानी। लोक सभा सामान्य निर्वाचन मतगणना की तैयारियों के सम्बन्ध में नगर निगम सभागार प्रेस वार्ता करते हुये नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने कहा कि हल्द्वानी के एमबीपीजी कालेज में 04 जून को होने वाली मतगणना की सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर ली गई हैं।

उन्हांने कहा कि मतगणना प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगी। उन्होंने कहा पोस्टल बैलेट की मतगणना उधमसिंह नगर में होगी साथ सभी अपडेट समन्वय कर उपलब्ध करा दिये जायेंगे।

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया की एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में 04 जून को होने वाली मतगणना के लिए जनपद की 6 विधान सभाओं में कुल 84 टेबल लगाई जायेगी, प्रत्येक विधान सभा में 14 टेबल लगाई जायेंगी।

4 जून मतगणना हेत 378 कार्मिकों की तैनाती कर दी है जिसमें 144 मतगणना माइक्रोआब्जर्वर, 114 मतगणना सुपरवाईजर तथा 120 मतगणना सहायक की नियुक्त दी है।

मतगणना में सभी कार्मिको को ड्यूटी आदेश दे दिये गये है तथा सभी कार्मिकों को 30 मई व 2 जून को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य से की मुलाकात, नैनीताल की समस्याओं और संविदा प्राध्यापकों के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.