उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कैंचीधाम पहुंच कर बाबा नीब करोली महाराज के किये दर्शन 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भवाली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का दिल्ली से कैंचीधाम और वापस लौटने का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ गुरुवार को सवेरे ऊत्तराखण्ड के कैंचीं धाम दर्शनों के लिए पहुँचे।

तय कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति दंपत्ति सवेरे सात बजे अपने दिल्ली के 108 चर्च रोड स्थित आवास से एयरपोर्ट के लिए निकले। उन्होंने विशेष जहाज से बरेली तक का सफर 45 मिनट में तय किया।

बरेली से विशेष हैलीकॉप्टर से धनखड़ दंपत्ति हल्द्वानी में तिकोनिया के आर्मी हैलीपैड पहुचें और सड़क मार्ग से रानीबाग, भीमताल, भवाली होते हुए एक घंटा और चालीस मिनट में कैंचीधाम पहुंचें।

दोनों विशेष अतिथियों का कैंचीं धाम में 30मिनट का समय आरक्षित(रिजर्व)रखा गया है।

दर्शन के बाद, सवेरे 11:10बजे से वो वापस लौटकर दोपहर 12:50बजे हल्द्वानी में तिकोनिया आर्मी हैलीपेड पहुचेंगे।

यहां से एक फॉर्मल विदाई समारोह के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ पंतनगर के लिए रवाना होंगे और 20 मिनट बाद दोपहर 1:15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।

पंतनगर में स्वागत और इंट्रोडक्शन के बाद उपराष्ट्रपति अपनी पत्नी सुदेश के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में महिला जज के अपहरण की कोशिश का आरोप, रैपिडो चालक पर FIR; सुनसान गली में ले जाकर धमकाने का दावा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.