नैनीताल पत्रकार नवीन पालीवाल के पिता लीलाधर पालीवाल (81 )वर्ष में हुआ निधन,  आज जागेश्वर में होंगा अंतिम संस्कार 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

पत्रकार नवीन पालीवाल को पितृशोक

नैनीताल। नेशनल यूनियन का जर्नलिस्ट इंडिया के जिला महासचिव व हिन्दुस्तान समाचार पत्र के पत्रकार नवीन पालीवाल के पिता लीलाधर पालीवाल (81) का बुधवार देर रात निधन हो गया है।

वह पिछले कुछ समय से अस्वथ्य चल रहे थे। उन्होंने अपने पैतृक निवास स्थान अल्मोड़ा जिले के पाली गुणादित्य गांव में अंतिम सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को जागेश्वर धाम में किया जाएगा। वह अपने पीछे पत्नी रेवती देवी तथा पुत्र हरीश पालीवाल, गणेश पालीवाल, जीवन पालीवाल व नवीन पालीवाल का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनके निधन पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के प्रदेश जिला व नगर के समस्त सदस्यों शहीद नगर के पत्रकारों व अन्य लोगों ने दुःख व्यक्त किया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ‘जैन जी संवाद’ का आयोजन, युवाओं ने रोजगार और सुरक्षित भविष्य से जुड़े सवाल उठाए
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.