ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। अवैध मदरसा चलाए जाने को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट वीरभट्टी में 2010 से अवैध मदरसा चलाया जा रहा था।

जिसकी शिकायत जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह को मिली, जिसके बाद वंदना सिंह ने हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट और नैनीताल संजय कुमार को मौके पर जाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए।

मौके पर जब प्रशासन की टीम पहुंची तो यहां कुल 24 बच्चे मदरसे में रह रहे थे, मौके पर जब सिटी मजिस्ट्रेट और नैनीताल तहसीलदार द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया तो यहां पढ़ रहे सभी बच्चे बीमार पाए गए।

मौके पर चेकिंग करने पहुंची हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि हमारे द्वारा मदरसे पर यहां पर चेकिंग अभियान चलाया गया और कमरों पर जाकर सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया की मौके पर पाया है कि यहां बच्चे बीमार पड़े हुए हैं, न ही पीने का पानी स्वच्छ है और न ही यहां पर रहने की व्यवस्था सही की गई है, जिन कमरों में बच्चे रहते हैं।

वहां भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिस वजह से हमनें यह मदरसा सील कर दिया है और अब इन सभी बच्चों को उनके माता-पिता को बुलाकर घर भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अजीबोगरीब चोरी: आधी रात घर में घुसकर महिलाओं के कपड़े ले गया शख्स, CCTV में कैद

You missed

error: Content is protected !!