ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शनिवार, 08 जून को चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे जबकि नक्षत्र आर्द्रा और गण्ड योग है, इस योग में नए कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए क्योंकि कार्यों के पूरा होने में संदेह होता है।
मेष – जिन भी लोगों का आज के दिन इंटरव्यू शेड्यूल था, उन्हें ग्रहों की स्थिति सकारात्मक परिणाम दिलाने में मदद करेगी. जो लोग एंटी शोपीस या धातु का काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन निवेश की दृष्टि से फायदेमंद है. युवा वर्ग को घर के निजी मामले में न चाहते हुए भी बोलना पड़ सकता है, लेकिन आप अपने संस्कार के दायरे को पार न करने पाए इस बात का भी ध्यान रखना है. माता जी की सेहत को लेकर अब कोई लापरवाही मत करें, अन्यथा सेहत बिगड़ने के साथ धन भी अधिक खर्च हो सकता है. तनाव के कारण बीपी हाई हो सकता है, बातों को तनाव लेने से अच्छा है कि बाधाओं को दूर करने का प्रयत्न करें।

वृष – वृष राशि के लोगों को स्थान परिवर्तन को लेकर जो भी चिंता थी, वह दूर होगी आज ही इससे जुड़ी सकारात्मक सूचना प्राप्त होगी. व्यापारी वर्ग के काम बनते-बनते रुक सकते हैं, ऐसे में पूर्व के संपर्कों के माध्यम से काम बनने की उम्मीद है. युवा वर्ग की बात करें तो उन्हें बहकावे में आने देने से खुद को रोकना है, करना वहीं है जिसके लिए आपकी अंतरआत्मा कहे. पारिवारिक सदस्यों के विचारों को सम्मान दें और उनके सोच के दायरे को बढ़ाने का प्रयत्न करें. सेहत को लेकर सजगता जरूरी है, अच्छे स्वास्थ्य के लिए न केवल पौष्टिक आहार बल्कि स्वच्छ और शुद्ध वातावरण की जरूरत भी होती है इस बात का ध्यान रखें।

मिथुन – इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के जीवन में बड़े परिवर्तन होंगे, प्रमोशन या सैलरी वृद्धि जैसी बातों की चर्चा करी जा सकती है. कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा, किसी डील को क्रैक करने के काम में लगे हुए थे तो वह आशा पूरी होगी. युवा वर्ग ट्रेनिंग के दौरान अन्य जगह या कार्यों से डिफोकस होकर एक ही जगह पर सारा ध्यान केंद्रित करें. नजदीकी रिश्तों के मामले में संवेदनशील रहे और उससे जुड़ी बातें बाहरी व्यक्ति के साथ साझा करने से बचें. शारीरिक चुस्ती फुर्ती के लिए नियमित रूप से व्यायाम जरूर करें, इससे एनर्जी लेवल मेंटेन होने के साथ इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा।
कर्क – कर्क राशि के लोगों के करियर में उठापटक हो सकती है, परंतु यह आपके आने वाले कल में बेहतर परिणाम ही लाएगी. यदि साख में लगातार गिरावट आ रही है, तो आपको विज्ञापन कराने के साथ नेटवर्किंग बढ़ाने पर भी फोकस करना चाहिए. कपल्स के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है, घर पर प्रेम विवाह की बात करी जा सकती है. पिता के साथ ऊंचे स्वर में बात करने से बचना है, अन्यथा उनकी ओर से तेज डांट के साथ क्लास भी लग सकती है. डाइट के मामले में एक्टिव रहना है, क्योंकि मौसम को ध्यान में रखते हुए आपको सादा और सात्विक भोजन के सेवन पर जोर देना है।

सिंह – इस राशि के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अपने उद्देश्यों की ओर व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ने में सफल होंगे. निवेशकों की बात करें तो फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन और स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए यह समय अच्छा है. युवा वर्ग प्रोफेशनल एजुकेशन लेने का विचार बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सार्थक साबित होगा. वैचारिक मतभेद तूल पकड़ सकते हैं, जिस कारण दांपत्य जीवन का तालमेल कुछ बिगड़ा हुआ नजर आएगा. सेहत के मामले में वजन वृद्धि का विशेष तौर पर ध्यान रखें और इसे कंट्रोल करने के लिए नियमित वॉक जरूर करें।

कन्या – जो लोग टीचिंग लाइन से जुड़े है या ट्रेनर की जॉब करते हैं, उनके लिए दिन कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए व्यापार में आर्थिक स्तर पर बेहतरी के संकेत मिलेंगे, संकेतों को मार्गदर्शन मानते हुए आगे बढ़े. युवा वर्ग करियर को लेकर थोड़े चिंतित नजर आ सकते है, करियर के लिए किस दिशा में आगे बढ़े इसे लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है. संतान पक्ष की ओर से जुड़ाव का पक्ष स्थिर रहेगा, इसे आगे भी मजबूत बनाए रखने के लिए संतान के साथ ज्यादा समय व्यतीत कर बातचीत करते रहे. आज के दिन सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन किसी बात को लेकर परेशान नजर आ सकते हैं।

तुला- मेडिकल फील्ड में कार्यरत लोगों को सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, बाहर निकलते है तो सुरक्षा की सारी व्यवस्था करने के बाद ही जाए. व्यापारी वर्ग ने लाभ के उद्देश्य से जो दीर्घकालिक निवेश किया था, उसमें अपेक्षित मुनाफा न होते दिखाई दे रहा है. युवा वर्ग को नए कौशल सीखने और वोकेशनल एजुकेशन लेने पर फोकस करना है, क्योंकि आगे चलकर आप ज्ञान के दम पर ही लाभ कमा सकेंगे. संतान यदि बहुत छोटी है तो उसके इर्द गिर्द बने रहें, जिससे वह सुरक्षित रहे क्योंकि उसे चोट लगने की आशंका है. सेहत में साफ सफाई का ध्यान रखें, पैक्ड फूड आइटम और जंक फूड के सेवन से परहेज करना है।

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के लोगों को कामकाज के सिलसिले में यात्रा के करने के बाद पुनः यात्रा करनी पड़ सकती है. ग्रहों की चाल देखते हुए व्यापारी वर्ग की आर्थिक स्थिति यदि डगमगा रही थी, तो आज के दिन उसमें स्थिरता दिखाई दे रही है. ऐसे युवा जो उच्च शिक्षा की कल्पना कर रहे थे, उनके लिए आगे बढ़ने के नए मार्ग बनेंगे बशर्ते आपको चौकन्ना रहना होगा. अतिथि आगमन की संभावना है, अपनी ओर से स्वागत सत्कार में कोई कमी न रखें. सेहत का खास ध्यान रखना होगा, शुगर बढ़ सकती है और यदि पेट में दर्द बना रहता है, तो जांच जरूर कराएं क्योंकि स्टोन की समस्या होने की आशंका है।

धनु – इस राशि के लोगों के लिए ग्रहों की चाल शुभ होने वाली है, आज का दिन आपके लिए सकारात्मकता और नए अवसर लेकर आएगा. जो लोग लीज पर या किराए पर मशीन या प्रॉपर्टी देते है, उनके लिए दिन शुभ है, अच्छे सौदे हाथ लग सकते हैं. युवा वर्ग ओवर कॉन्फिडेंस होकर कोई भी कमिटमेंट करने से बचें, खासतौर पर लव रिलेशन में अन्यथा बाद में पार्टनर एक ही बात पकड़कर बैठ सकती है. परिवार संग मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा, बच्चों संग भी आपकी मौज मस्ती जारी रहेगी. गले में खराश या खांसी की समस्या भी हो सकती है, घरेलू उपचार अपनाएं निश्चित रूप से आराम मिलेगा।
मकर – मकर राशि के लोग अपनी क्षमताओं को पहचानने के बाद कार्यों की जिम्मेदारी ले. आज के दिन यात्रा करने से बचना है, क्योंकि काम न बनने की आशंका लग रही है. जिन युवाओं ने नई नौकरी ज्वाइन की है, उन्हें प्रोफेशनलिज्म का खास ध्यान रखना होगा, सभी के साथ दोस्ती यारी के भाव में बात करने की भूल न करें.पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी के साथ संबंध भी ठीक होंगे. सेहत में पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलने के साथ, मानसिक शांति का अनुभव होने की संभावना दिख रही है।

कुंभ – इस राशि के मेडिकल, आईटी, और डेटा साइंस के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा, कार्यों में निरंतर सफलता मिलेगी. जिन व्यापारियों को कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ रहे थे, उन्हें आज से ही राहत मिलना शुरू हो जाएगी. वर्तमान स्थिति को देखते हुए युवा वर्ग को कंप्रोमाइज की प्रवृत्ति अपनाते हुए समस्याओं को सुलझाने की सलाह दी जाती है. आपसी सहयोग से पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी, सब मिलकर कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं. सेहत में भावुकता में बहने से बचना होगा, क्योंकि यह कहीं न कहीं आपकी उदासी का कारण बन सकता है।

मीन – मीन राशि के लोगों को नए पद की प्राप्ति हो सकती है और जिन्हें पहले से नया ओहदा मिल गया है, वह इसकी गरिमा को ध्यान में रखकर ही कार्य करें. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए व्यापारिक साझेदारी में बड़े निर्णय लेने से फिलहाल आज के दिन दूरी बनाकर रखें. युवा वर्ग को मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है, उन कार्यों को करें जो आप में प्रसन्नता का संचार करते हैं. अपने साथ परिवार के लोगों को आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों को करने के लिए प्रेरित करें और पारिवारिक सुख-शांति का आनंद लें. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए सेहत सामान्य रहेगी और आप मानसिक और शारीरिक शांति का अनुभव करेंगे।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ : जिला कोर्ट के बाद अब उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी
error: Content is protected !!