ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : डॉ. मंजुनाथ टीसी की सख्ती में चोरी का बड़ा खुलासा, अपराधियों में मची खलबली, मुखानी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 100-150 CCTV खंगालकर शातिर चोर दबोचा 13 लाख के सोने के जेवरात और नगदी बरामद, पुलिस टीम सम्मानितचार धाम यात्रा से पहले बदरी-केदार मंदिर समिति का बड़ा फैसलालालकुआं नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 25 से अधिक प्रस्ताव पारित, प्रदूषण रोकथाम और गौशाला निर्माण पर हुई अहम चर्चानैनीताल : श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित होली फोटो प्रतियोगिता का आज घोषित होगा आनलाइन परिणामउत्तराखंड में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सख्ती: रुद्रप्रयाग व चंपावत में छापेमारी, 32 घरेलू सिलेंडर जब्त
खबर शेयर करे -

5 राज्यों में चुनाव की घोषणा, नतीजे 3 दिसंबर को:मध्य प्रदेश में 17, राजस्थान में 23, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग

नई दिल्‍ली।  पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो गया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा।

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। वहां मिजो नैशनल फ्रंट सत्ता में है।

तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) का शासन है।

जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें हैं।

यह भी पढ़ें :  UPSC में उत्तराखंड का जलवा: शांभवी तिवारी 46वीं, मीनल नेगी 66वीं और अनुज पंत 69वीं रैंक पर

You missed

error: Content is protected !!