2 दिवसीय स्टाफ क्षमता विकास प्रशिक्षण सम्पन्न
भीमताल। IFFCO की सहयोगी संस्था IFFDC भीमताल के द्वारा भारत सरकार की सैंट्रल सैक्टर योजनान्तर्गत उत्तराखंड के 11 विकास खण्डों में संचालित कृषक उत्पादक संगठनों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं लेखाकारों का दिनांक 9.10.2023 से दिनांक 10.10.2023 तक 02 दिवसीय स्टाफ क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम भीमताल स्थित Hotel Olive Lake View Bhimtal में सम्पन्न कि गई।
IFFDC द्वारा यह योजना जनपद नैनीताल के विकास खण्ड धारी, भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग के 25 गांवों में जनपद पिथौरागढ़ के विकास खण्ड मुनस्यारी, गंगोलीहाट के 10 गांवों में जनपद अल्मोड़ा के विकास खण्ड सल्ट,भिक्यासैण के 11 गांवों में तथा जनपद ऊधम सिहनगर के विकास खण्ड रूद्रपुर, जसपुर, खटीमा के 17 गांवों में कुल 3200 परिवारों के साथ मिलकर संचालित की जा रही है।
जिसका प्रमुख उद्देश्य किसानों के उत्पादों को संगठन के माध्यम से उचित मूल्य दिलवाना है दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन IFFDC के यशोद महरा सोशल एक्सपर्ट द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कृषि अधिकारी नैनीताल द्वारा किया गया साथ ही विभागीय योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी गई इफको नैनीताल के क्षेत्र अधिकारी दीपक आर्या द्वारा इफको के लाभकारी उत्पादों की जानकारी दी गई ।
IFFDC के वरिष्ठ परियोजना समन्वयक देश दीपक यादव द्वारा प्रतिभागियों को किसानों के लिए समर्पित भावना के साथ कार्य करने पर ज़ोर दिया गया साथ ही बताया गया कि 2 वषों में IFFDC द्वारा 11 कृषक उत्पादक संगठनों का गठन कर 3200 परिवारों को जोड़कर रूपये 29 लाख की शैयर राशि जमा कर भारत सरकार से 29 लाख की समानता राशि संगठनों को दी गई।
इन संगठनों द्वारा अभी तक रूपये 1 करोड़ से अधिक का व्यवसाय कर 10 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है जिसे निरन्तर बढ़ाया जायेगा।
इस अवसर पर IFFDC से सुब्रत पात्रता कृषि विशेषज्ञ, प्रकाश उप्रेती लेखाधिकारी , आकाश राणा उद्यान विशेषज्ञ,अनुप शर्मा,राम बाबू तिवारी एवं विनित कुमार उपस्थित रहे।





