ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल में नगर पंचायत को नगर पालिका बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम सिंह कैडा का किया स्वागत।

भीमताल निवासी 21 वर्षों नगर पालिका बनाने की कर रहे थे मांग

रिपोर्टर-  गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। नगर पंचायत भीमताल का उच्चीकरण पालिका में होने पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ नगर के भाजपाईयों ने विधायक राम सिंह कैड़ा का स्वागत किया। इस दौरान मिष्ठान वितरण किया गया।

विधायक ने कहा भीमताल के लोग 51 वर्ष से नगर पालिका बनाने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भीमताल को नगर पालिका का दर्जा देने का कार्य हुआ है। अब भीमताल नगर क्षेत्र का चहमुखी विकास होगा।

यहां मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, अंकित पांडे, नितिन राणा, दिनेश सांगुड़ी, राजेश नेगी, मनोज भट्ट, पंकज जोशी, पुष्कर मेहरा, योगेश तिवारी, प्रदीप पाठक, अनिल चनोतिया, धन सिंह राणा, गोपाल कृष्ण भट्ट, कमल जोशी, शिप्रा जोशी, जया बोहरा, मीनाक्षी आर्या, गौतम मटियाली, आशीष पाठक, सीमा बोहरा, डीके शर्मा, नीमा नेगी, शरद पांडे, विशन पोखरिया, महेश जोशी, चन्द्रशेखर ब्रजवासी, प्रकाश आर्या, विनोद भट्ट, किरन तिवारी, भुवन भट्ट, गौतम मटियाली, भुवन जोशी, समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में उफान पर गौला नदी, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने काठगोदाम और बनभूलपुरा पुलों का किया निरीक्षण; पुलिस-एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.